{"_id":"5841c8ee4f1c1b0e1ede890b","slug":"shikshak-ne-sonam-gupta","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक ने छात्रा का गलत नाम ‘सोनम गुप्ता’ कहकर किया कमेंट, की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक ने छात्रा का गलत नाम ‘सोनम गुप्ता’ कहकर किया कमेंट, की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Dec 2016 02:49 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
नोट पर लिखा गया कमेंट ‘सोनम गुप्ता बेवफा है’ पिछले दिनों खूब वायरल हुआ। न्यूज चैनल की सुर्खियां बना। कई जगहों से सोनम नाम की लड़कियों ने परेशानी का इजहार भी किया। सोनम गुप्ता नाम को लेकर वीडियो भी वायरल हुए। ताजा मामला सीसीएसयू कैंपस में सामने आया है। यहां शिक्षक ने एक छात्रा पर कमेंट कर दिया।
मामला कैंपस के सेल्फ फाइनेंस विभाग से जुड़ा है। विभाग में तैनात शिक्षक ने छात्रा का सरनेम गलत कहकर उसे पुकारा। सबके सामने सोनम गुप्ता कहा। छात्रा ने इस पर ऐतराज जताया। शिक्षक ने दो-तीन बार ऐसा किया। छात्रा ने कोऑर्डिनेटर से मामले की लिखित शिकायत की। कोऑर्डिनेटर ने शिक्षक को फटकार लगाई है। कैंपस में यह मामला चर्चाओं में है। दूसरे विभागों में शिक्षक इस बात के लिए चेता रहे हैं कि सोनम गुप्ता को लेकर किसी पर कमेंट न किया जाए।