{"_id":"5a5b6fba4f1c1ba3268b45b8","slug":"shia-waqf-board-chief-wasim-rizvi-sent-notices-for-defamation-of-20-crores","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदरसा विवाद : शिया वक्फ बोर्ड के चीफ को भेजा 20 करोड़ की मानहानि का नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदरसा विवाद : शिया वक्फ बोर्ड के चीफ को भेजा 20 करोड़ की मानहानि का नोटिस
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Mon, 15 Jan 2018 11:11 AM IST
विज्ञापन
शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिज़वी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मदरसों पर दिए गए बयान से नाराज जमीयत उलमा-ए-हिंद ने उत्तर प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिज़वी को लीगल नोटिस भेजकर 20 करोड़ की मानहानि का दावा किया है।
विज्ञापन
मदरसों में आतंकी ट्रेनिंग की बात कहते हुए वसीम रिजवी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजा था। इसमें मदरसों को स्कूलों में तब्दील करने की भी मांग की थी। इसी मामले में जमीयत उलमा-ए-हिंद (मौलाना अरशद मदनी गुट) के महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष मौलाना मुस्तकीम अहसन आजमी ने अधिवक्ता शाहिद नदीम के माध्यम से रिज़वी को लीगल नोटिस भेजकर 20 करोड़ रुपये की मानहानि का दावा किया है। साथ ही देश से बिना शर्त माफी मांगने को कहा गया है।
विज्ञापन
पढ़ें : दारुल उलूम को भेजा नोटिस, मौलाना बोले- कोर्ट के आदेश का होगा पालन
विज्ञापन
जमीयत उलमा-ए-हिंद की लीगल सेल के सचिव गुलजार आजमी ने बताया कि उत्तर प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी ने बिना किसी पुख्ता सबूत और उपयुक्त डाटा के ऐसा बयान दिया और भारतीय मुसलमानों को लेकर गुमराह करने की कोशिश की ह्रै जो निंदनीय है। उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न प्रांतों में स्थापित दीनी मदरसों में इस्लाम की बुनियादी शिक्षा के साथ देशभक्ति और अन्य देशों के बीच सौहार्द पूर्ण संबंध बनाने की शिक्षा दी जाती है। आज तक ऐसा कोई सबूत नहीं मिला जिससे यह साबित होता हो कि धार्मिक शिक्षण संस्थानों में आतंकवाद की शिक्षा दी जाती है और मदरसों में आतंकवादियों का जन्म होता है। उन्होंने कहा कि रिजवी के पत्र की वजह से मदरसों और मुसलमानों की छवि को भारी नुकसान पहुंचा है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/