एससी-एसटी एक्ट के विरोध में शेर सिंह राणा का बड़ा बयान, कहा- हर वर्ग का मिल रहा समर्थन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रवादी समान अधिकार यात्रा लेकर शेर सिंह राणा गुरुवार को जलालाबाद के गांव उमरपुर में पहुंचे। लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान सभा में शेर सिंह राणा ने कहा कि एससी/एसटी एक्ट एक काला कानून है, जो समाज में भेदभाव को बढ़ावा देता है और जाति विशेष को बढ़ावा देता है। यह बातें उन्होंने उत्तर प्रदेश के शामली जिले में कही।
उन्होंने कहा कि इस काले कानून से समाज का 80 प्रतिशत तबका पीड़ित है, जिसमें सवर्ण, ओबीसी, अल्पसंख्यक सभी आते हैं। हमारी यात्रा का मकसद 25 लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य है। यह यात्रा शाकंभरी देवी सिद्धपीठ मंदिर सहारनपुर से चल कर आगरा में समाप्त होगी। गांव- गाव व प्रत्येक नगर, कस्बा आदि में जाकर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। जब तक सरकार इस काले कानून में परिवर्तन नहीं करती तब तक हम संघर्ष करते रहेंगे। हमें समाज के हर वर्ग का भारी समर्थन मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि हमारी इस यात्रा का ना तो कोई राजनीतिक उद्देश्य है और ना ही कोई राजनीतिक महत्वाकांक्षा है। सभा में किसान नेता ठाकुर पूर्ण सिंह ने कहा कि हमें इस काले कानून का डट कर विरोध करना चाहिए। आज हमारा युवा पढ़ लिखकर भी आरक्षण के दंश को झेल रहा है। उन्होंने कहा कि देश में अब आरक्षण का आधार जातिगत न होकर आर्थिक आधार पर किया जाना चाहिए। इस अवसर पर नरेंद्र सिंह यात्रा संयोजक, ललित राणा, प्रताप सिंह चौहान राजपूत उत्थान संगठन, रमेश रावल, राहुल पुंडीर ने भी विचार रखे। सभा में महिपाल मुखिया, रामभूल सिंह, विक्रांत राणा, रामकिशन, ओमबीर सिंह, ठाकुर ईश्वर सिंह, राकेश राणा, रणधीर, सतपाल आदि का सहयोग रहा।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/