शैलजा हत्याकांड: आरोपी मेजर निखिल हांडा ने पूछताछ में उगले कई राज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के नारायणा थाना क्षेत्र में शनिवार को हुई मेजर अमित द्विवेदी की पत्नी शैलजा द्विवेदी की हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस ने रविवार को कैंट इलाके से मेजर निखिल राय हांडा को गिरफ्तार किया है।
एसपी सिटी रणविजय सिंह के अनुसार दिल्ली में छावनी मेट्रो स्टेशन के पास शनिवार को मेजर की पत्नी शैलजा द्विवेदी की हत्या कर दी गई थी। शव सड़क किनारे मिला था। पहले संदेह था कि सड़क हादसे में मौत हुई है। लेकिन पुलिस की पूछताछ और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि मेजर की पत्नी की हत्या की गई है। मेजर अमित द्विवेदी यूएनए मिशन पर सूडान जाने के लिए दिल्ली में ट्रेनिंग करने के लिए आए हुए हैं।
शनिवार को मेजर की पत्नी शैलजा फिजियोथैरेपी कराने के लिए दिल्ली में आर्मी अस्पताल जाने की बात कहकर गई थीं। उसके बाद वह नहीं पहुंचीं और उनकी हत्या कर दी गई। सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल की कॉल डिटेल के आधार पर दिल्ली की नारायणा थाना पुलिस को शक हुआ कि पूरे प्रकरण में आरोपी निखिल राय हांडा हैं। जिसके बाद दिल्ली की टीम ने मेरठ के लालकुर्ती थाने में आमद दर्ज कराई। उसके बाद कैंट इलाके में कंकरखेड़ा और सदर बाजार थाना क्षेत्र में दबिश दी गई। कैंट इलाके से मेजर निखिल को एक दोस्त के यहां से गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ में खुले कई राज
एसपी सिटी ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने आरोपी मेजर निखिल राय हांडा से पूछताछ की तो पता चला कि वह दिल्ली के साकेत के रहने वाले हैं। निखिल के पिता मर्चेंट नेवी में कै प्टन थे। लंबे समय पहले वह दिल्ली में आकर बस गए थे। निखिल की पोस्टिंग इस समय नागालैंड के दीमापुर में है। बताया गया है कि इससे पहले वह मेरठ छावनी में भी तैनात रह चुके हैं। दीमापुर में तैनाती के दौरान ही निखिल राय हांडा का अपने साथी मेजर अमित द्विवेदी के यहां आना-जाना हो गया। कुछ समय पहले अमित द्विवेदी का नागालैंड से स्थानांतरण हो गया। जबकि निखिल अभी नागालैंड में ही तैनात हैं।
दिल्ली आए तो किया पीछा
एसपी सिटी के अनुसार कुछ दिन पहले मेजर निखिल दिल्ली आए तो उन्होंने अमित और उनकी पत्नी को देख लिया था। जिसके बाद आरोपी निखिल हांडा शैलजा का पीछा कर रहे थे। पूछताछ में पता चला कि शैलजा बीते वर्ष एक पत्रिका की कवर गर्ल भी रह चुकी हैं। मॉडलिंग की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के अलावा वह एक विश्वविद्यालय में प्रोफेसर भी रहीं थीं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/