{"_id":"5866b1d54f1c1bd606eeb8ba","slug":"sheher-me-banegi-bijli","type":"story","status":"publish","title_hn":" शहर के कूड़े से बनेगी बिजली, सीएनजी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के कूड़े से बनेगी बिजली, सीएनजी
अमर उजाला ब्यूरों
Updated Sat, 31 Dec 2016 02:11 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के कूड़े से बिजली बनाए जाने का सपना तो काफी समय से दिखाया जा रहा है, लेकिन मुंबई की एक कंपनी ने कूड़े से जहां बिजली बनाने का प्रस्ताव रखा है, वहीं कंपोस्ट खाद और सीएनजी बनाने की भी टेक्नोलॉजी प्रस्तुत की। कंपनी के अधिकारी ने यह प्रजेंटेशन शुक्रवार को नगर निगम सभागार में दिया। इसके बाद महापौर और निगम प्रशासन ने जल्द ही अनुबंध कर एक जनवरी से भूमि पूजन करने का निर्णय लिया।
शहर से प्रतिदिन 800 टन कूड़ा निकलता है। इससे गांवड़ी डंपिंग ग्राउंड पर कूड़ा निस्तारण प्लांट न बनने से कूड़े के ढेर बन गए हैं। काफी समय से नगर निगम प्रशासन कूड़ा निस्तारण प्लांट लगाने के लिए कंपनियों को आमंत्रित कर रहा है, लेकिन कोई कंपनी निगम की शर्तों के मुताबिक काम करने को तैयार नहीं थी। शुक्रवार को मुंबई की आर्गेनिक रिसाइक्लिंग सिस्टम कंपनी के अधिकारी अशोक कपूर कंपनी द्वारा चलाए जा रहे कूड़ा निस्तारण प्लांट और उपलब्धियों का प्रजेंटेशन देने पहुंचे। नगर निगम सभागार में महापौर हरिकांत अहलुवालिया, नगरायुक्त देवेंद्र कुशवाहा और पार्षद मौजूद रहे। अधिकारी अशोक कपूर ने प्रोजेक्टर के माध्यम से सोलापुर, मुंबई और बनारस में बनाए प्लांटों को दिखाया। उन्होंने कहा कि वह शहर के कूड़े से बिजली बनाने के साथ, कंपोस्ट खाद और बायो सीएनजी भी बनाएंगे। यह प्लांट 18 माह में चालू कर दिया जाएगा। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि वह छह माह के भीतर कंपोस्ट खाद बनाने का काम शुरू कर देंगे। नगर निगम से वह धनराशि नहीं लेंगे। कंपनी की शर्तों को सुनकर जहां महापौर ने स्वीकृति पर मोहर लगवाई, वहीं पार्षद और अधिकारी भी स्वीकृति देते नजर आए। अंत में निर्णय लिया कि चुनाव आचार संहित लगने से पहले यानी एक जनवरी 2017 को गांवड़ी डंपिंग ग्राउंड पर कूड़ा निस्तारण केंद्र का भूमि पूजन कराया जाएगा। अपर नगरायुक्त रामभरत तिवारी, चीफ इंजीनियर कुलभूषण वार्ष्णेय, एफसी मइनुद्दीन, अधिशासी अभियंता मोइनुद्दीन, लेखाधिकारी मनोज त्रिपाठी, पार्षद हरीश कुमार, गौरव, सेंसरपाल, पंकज कतीरा, शाहिद अब्बासी, दीवान जी शरीफ आदि मौजूद रहे।
शर्तों पर काम करने को तैयार कंपनी
बांबे की आर्गेनिक रिसाइक्लिंग सिस्टम कंपनी निगम की शर्तों पर काम करने को तैयार हो गई है। शहर के कूड़े से बिजली, कंपोस्ट खाद और बायो सीएनजी बनाया जाना एक बड़ी उपलब्धि होगी। शीघ्र ही कंपनी के साथ अनुबंध होगा। -देवेंद्र कुमार कुशवाहा, नगरायुक्त
विज्ञापन
कूड़ा निस्तारण प्लांट प्राथमिकता
कंपनी के अधिकारी ने जो प्रजेंटेशन दी है वह शहर हित में है। कूड़ा निस्तारण प्लांट हमारी पहली प्राथमिकता में रहा है। एक जनवरी को भूमि पूजन करा दिया जाएगा। निगम प्रशासन को निर्देश दे दिए हैं कि वह संबंधित औपचारिकताएं पूरी कर कंपनी को काम करने की अनुमति दें। -हरिकांत अहलुवालिया, महापौर