फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   sheher me afratafri

शहर में अफरा तफरी, जोन में एलर्ट

Wed, 09 Nov 2016 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Wed, 09 Nov 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
sheher me afratafri
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
केंद्र सरकार द्वारा 1000-500 के नोट बंद किए जाने से शहर में अफरा तफरी मच गई। लोग बडे़ नोटों को निकालने दौड़ पडे़ । कैश जमा कराने को बैंकों के ई कॉर्नरों पर लंबी कतार लग गई। आपाधापी मच गई। इतना कैश जमा हो गया कि मशीनें और सरवर ठप हो गए । गुस्साए लोगों ने हंगामा काटा। सिक्योरिटी गार्ड से मारपीट पर उतारू हो गए। एटीएम और ई कॉर्नर बंद कराने पडे़। पेट्रोल पंपों पर आपाधापी मची  थी। मेडिकल स्टोर, होटल ,ढाबों, दुकानों पर रात 10 बजे से ही 1000-500 के नोट लेने बंद कर दिए गए। जिसे लेकर जगह जगह दुकानदारों से लोगों की झड़पें हुई और शहर का माहौल गर्मा गया। लोग रात भर सड़कों पर थे  और पुलिस उन्हें संभालने में लगी थी। इस आपाधापी को देख पूरे जोन में पुलिस ने एलर्ट कर दिया गया गया। अमर उजाला टीम ने शहर का दौरा कर जायजा लिया ।
विज्ञापन


दिल्ली चुंगी पेट्रोल पंप  
पंप पर तेल डलवाने वालों की भीड़ लगी थी। हर कोई 1000 और 500 का नोट निकालकर दे रहा था लेकिन कर्मी लेने से आनाकानी कर रहे थे ।वाहन चालकों का कहना था कि नोटों का चलन 12 बजे के बाद बंद होगा तो कर्मचारियों का कहना था कि सभी बड़े नोट दे रहे हैं। उन पर खुले नहीं हैं। कुछ ने पूरी रकम का तेल डालने को कह दिया तो कर्मचारी बिफर गए। कर्मी और चालकों में खूब बहस हुई। इसके अलावा हापुड़ रोड, गढ़ रोड़, जेल चुंगी, गढ़ रोड के पेट्रोल पंपों पर भी यही मारामारी रही।
विज्ञापन


मेट्रो प्लाजा ,फल विक्रेता
मेट्रो प्लाजा के पास एक रेस्टोरेंट के बाहर फल बेच रहे दुकानदार ने ग्राहक ने एक किलो सेब लिए। उसने 500 का नोट दिया तो विक्रेता ने तुरंत नोट वापस कर दिया बोला खुले पैसे दो। कुछ देर बाद तो ये नोट कागज हो जाएगा। कोई लेगा भी नहीं। ग्राहक ने खुले होने से मना किया तो उसने अपने सेब वापस ले लिए। कहा आगे से ले लो।
विज्ञापन
विज्ञापन


घंटाघर मोबाइल शॉप
यहां फिरोज टेलीकॉम सेंटर पर ग्राहक और दुकानदार उलझ रहे थे। एक ग्राहक ने मोबाइल में 50 रुपये का टॉक टाइम रिचार्ज कराकर 500 का नोट दे दिया तो दुकानदार भड़क गया। गल्ले से 500-500 के नोट निकालकर बोला जिसे देखो 500 का नोट दे रहा है। दोनों में खूब कहासुनी हुई।


लाला का बाजार ,कचहरी एसबीआई कॉर्नर
एसबीआई के ई कॉर्नर पर अपने एकाउंट में कैश जमा कराने को ग्राहकों की भीड़ लगी थी। सिक्योरिटी गार्ड को धकियाते हुए लोग कॉर्नर में घुसे जा रहे थे। लोगों ने इसमें कैश डाल दिया कि मशीन ही बंद हो गई। वह प्लीज वेट और एरर दिखा रही थी। मशीन बंद होने से लोग भड़क गए । हंगामा काटना शुरू कर दिया। गार्ड से मारपीट को उतारू हो गए।  बखेड़ा हो गया देहली गेट पुलिस यहां पहुंची और मामला शांत किया। रात 11 बजे कॉर्नर बंद करा दिया गया। कचहरी के एसबीआई कॉर्नर पर 100 से ज्यादा लोग कतार लगाकर खडे़ थे। कई युवतियां और महिलाएं भी यहां आई थी। सभी 500-1000 के नोट अपने खातों में जमा कराने आई थी। कुछ लोगों का कहना था कि कुछ देर पहले ही उन्होंने एटीएम से कैश निकाला था तो मशीनों ने 1000-500 के नोट निकले। कई लोग तो दिन में निकाली रकम वापस अपने खाते में डालने ही आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed