फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shehar mein Ganesh utsav

Meerut News: गणपति महोत्सव में गूंजे जयकारे, भजनों और झांकियों ने मोहा मन

Thu, 24 Sep 2026 07:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 07:42 PM IST
विज्ञापन
Shehar mein Ganesh utsav
... नंदपुरी में नव युवा कमेटी का तृतीय गणेश चतुर्थी महोत्सव संपन्न
विज्ञापन

.. रजबन में कलाकारों ने दी मनमोहक प्रस्तुति, सदर तेली मोहल्ले में शिव संध्या
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ।
शहर में गणेश महोत्सव में बृहस्पतिवार को विभिन्न स्थानों पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। नंदपुरी कंकरखेड़ा में नव युवा कमेटी की ओर से 14 सितंबर से आयोजित तृतीय गणेश चतुर्थी महोत्सव का विसर्जन के साथ समापन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ संयुक्त व्यापार संघ के उपाध्यक्ष नीरज मित्तल ने विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा-अर्चना और आरती के साथ किया।
गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से क्षेत्र गूंज उठा। राजेश खन्ना, लवली भारद्वाज, नीरज जटौली, जतिन सिंह, भरत मित्तल, सचिन शर्मा, मनीष, नितिन भारद्वाज, सिब्बू, भूपेंद्र और सतीश ठेकेदार रहे। वहीं, रजबन बाजार में गणेश मित्र मंडल की ओर से 10 दिन पहले गणेश प्रतिमा स्थापित कर नौ दिन तक पूजा-अर्चना की गई। दसवें दिन हरियाणा से आए बंटी राधे ग्रुप के कलाकारों ने शंकर-पार्वती, राधा-कृष्ण और अघोरी की झांकियों व नृत्य की प्रस्तुति दी। कलाकारों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। अंत में प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन में अमित, आशु, यश, अभिषेक, अंकुश, राजन, पवन, आशीष, चेतन, बॉबी और शादिप का सहयोग रहा।
विज्ञापन

उधर, बागपत गेट स्थित शिव दुर्गा मंदिर में 27 वें गणेश पूजन के तहत 10 दिवसीय पूजा अर्चना का समापन हुआ। भगवान गणेश की विसर्जन शोभायात्रा मंदिर से शुरू होकर मुख्य बाजार, दिल्ली रोड और घंटाघर मार्ग से गुजरी। इसके बाद प्रतिमा को विसर्जन के लिए हरिद्वार ले जाया गया। मंदिर अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा मेरठ शहर के जिलाध्यक्ष रमेश चंद लोधी ने बताया कि श्रद्धालुओं ने उत्साह से भाग लिया। सभी ने अबीर गुलाल उड़ाकर नृत्य किया। कार्यक्रम में विकास मोहन गुप्ता, कोमल लोधी, अंकित राजपूत, शुभम लोधी, सुनील लोधी, हनी, कुलदीप, आकाश, राज और ललित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सदर तेली मोहल्ले में श्री गणपति सेवा समिति के 17वें श्री गणेश महोत्सव के ग्यारहवें दिन रात आठ बजे विशाल शिव संध्या हुई। बुलंदशहर से आए भजन गायक लविन गुप्ता ने भोले बाबा के भजनों से माहौल शिवमय कर दिया। ज्योति प्रज्ज्वलन गुलशन और ऋतु चड्ढा ने किया। भूटानी शर्मा हलवाई की ओर से प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई। देवेंद्र भसीन और मोंटी कपूर ने शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। पंडित नरेंद्र शर्मा, विजय भसीन, कमल यादव, शरद सक्सेना, रोहित चावला, राजू जायसवाल, दीपक चावला, दीपू लोधी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed