{"_id":"6ab52fd0dc0ac418fd0f237d","slug":"shehar-mein-ganesh-utsav-meerut-news-c-14-1-mrt1002-1311219-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: गणपति उत्सव में उमड़ा उल्लास, सजा भक्ति का दरबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: गणपति उत्सव में उमड़ा उल्लास, सजा भक्ति का दरबार
विज्ञापन
- विसर्जन और भजनों की गूंज शहर सराबोर
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ।
मेरठ में गणेशोत्सव का रंग गुरुवार को और गाढ़ा नजर आया। कहीं ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयघोष के बीच विसर्जन शोभायात्रा निकली तो कहीं कलाकारों की मनमोहक झांकियों ने श्रद्धालुओं को बांधे रखा। सदर तेली मोहल्ले में भजनों से शिवमय हुई शाम ने भक्तिमय माहौल में और रंग भर दिया।
नंदपुरी में गणपति बप्पा मोरया की गूंज
नंदपुरी कंकरखेड़ा में नव युवा कमेटी की ओर से 14 सितंबर से आयोजित तृतीय गणेश चतुर्थी महोत्सव का गुरुवार को विसर्जन के साथ समापन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ संयुक्त व्यापार संघ के उपाध्यक्ष नीरज मित्तल ने विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा-अर्चना और आरती के साथ किया। इस दौरान ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। आयोजन में राजेश खन्ना, लवली भारद्वाज, नीरज जटौली, जतिन सिंह, भरत मित्तल, सचिन शर्मा, मनीष, नितिन भारद्वाज, सिब्बू, भूपेंद्र और सतीश ठेकेदार मौजूद रहे।
रजबन में झांकियों और नृत्य ने बांधा समां
रजबन बाजार में गणेश मित्र मंडल की ओर से दस दिन पहले गणेश प्रतिमा स्थापित की गई थी। नौ दिनों तक विधिवत पूजा-अर्चना के बाद दसवें दिन कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से उत्सव में भक्ति और मनोरंजन का रंग भर दिया। हरियाणा से आए बंटी राधे ग्रुप के कलाकारों ने शंकर-पार्वती, राधा-कृष्ण और अघोरी की आकर्षक झांकियों के साथ नृत्य प्रस्तुतियां दीं। आयोजन में अमित, आशु, यश, अभिषेक, अंकुश, राजन, पवन, आशीष, चेतन, बॉबी और शादिप का सहयोग रहा।
विज्ञापन
बागपत गेट से निकली विसर्जन शोभायात्रा
बागपत गेट स्थित शिव दुर्गा मंदिर में 27वें गणेश पूजन के तहत चल रही दस दिवसीय पूजा-अर्चना का भी समापन हुआ। भगवान गणेश की विसर्जन शोभायात्रा मंदिर से शुरू होकर मुख्य बाजार, दिल्ली रोड और घंटाघर मार्ग से गुजरी। इसके बाद प्रतिमा को विसर्जन के लिए हरिद्वार ले जाया गया। मंदिर अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा मेरठ शहर के जिलाध्यक्ष रमेश चंद लोधी ने बताया कि शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अबीर-गुलाल उड़ाते हुए श्रद्धालु भक्ति में झूमते नजर आए। कार्यक्रम में विकास मोहन गुप्ता, कोमल लोधी, अंकित राजपूत, शुभम लोधी, सुनील लोधी, हनी, कुलदीप, आकाश, राज और ललित मौजूद रहे।
सदर में भजनों से शिवमय हुई शाम
सदर तेली मोहल्ले में श्री गणपति सेवा समिति के 17वें श्री गणेश महोत्सव के ग्यारहवें दिन रात आठ बजे विशाल शिव संध्या का आयोजन हुआ। बुलंदशहर से आए भजन गायक लविन गुप्ता ने भोले बाबा के भजन प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में गुलशन और ऋतु चड्ढा ने ज्योति प्रज्ज्वलित की। भूटानी शर्मा हलवाई की ओर से प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई। देवेंद्र भसीन और मोंटी कपूर ने शॉल ओढ़ाकर अतिथियों का सम्मान किया। इस दौरान पंडित नरेंद्र शर्मा, विजय भसीन, कमल यादव, शरद सक्सेना, रोहित चावला, राजू जायसवाल और दीपक चावला, दीपू लोधी मौजूद रहे।