फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   cold wave also broke record of 30 years, temperature dropped to 15.4 degrees reached

शीतलहर ने तोड़ा 30 साल का रिकॉर्ड, तापमान लुढ़ककर 15.4 डिग्री पहुंचा

Fri, 30 Dec 2016 11:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Updated Fri, 30 Dec 2016 11:04 AM IST
विज्ञापन
cold wave also broke record of 30 years, temperature dropped to 15.4 degrees reached
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

दिसंबर माह के अंतिम सप्ताह में शीतलहर ने 30 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। एक ही दिन में अधिकतम तापमान लुढ़ककर 15.4 डिग्री पहुंच गया। घने कोहरे, दिन भर सर्द हवाओं और धुंध से लोग घरों में कैद रहे। मौसम विभाग ने कहा है कि तापमान अभी और नीचे जा सकता है।

विज्ञापन


नए साल से पहले ही सर्दी के तेवर और तीखे हो रहे हैं। बृहस्पतिवार तड़के घना कोहरा छाया रहा। दिन निकलने के बाद कोहरा कम हुआ तो दिन भर धुंध का असर रहा। कई दिनों से खिल रही चटख धूप भी धुंध में गायब हो गई। बर्फीली हवाओं के बाद शाम को फिर से कोहरे ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। रात को हाईवे पर घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार का दिन 30 साल में सबसे अधिक ठंडा रहा है। एक ही दिन में सात डिग्री पारा गिर गया। हालांकि रात का तापमान अभी स्थिर है। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 15.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन. सुभाष का कहना है कि अभी सर्दी का असर बना रहेगा। कोहरा पड़ने की भी संभावना है। दिन का तापमान 20 डिग्री से नीचे ही रहेगा।
विज्ञापन


एक माह में दूसरी बार
मौसम विभाग के अनुसार जब दिन और रात के तापमान में अंतर कम होना शुरू हो जाता है तो सर्दी बढ़ जाती है। मौसम में चल रहे उतार-चढ़ाव के बीच दिसंबर माह में दूसरी बार दिन का पारा 15 डिग्री के पास पहुंचा है। दिसंबर माह में अधिकतम तापमान 20 डिग्री के आसपास ही रहा। जबकि बीती 6 दिसंबर को पारा 15.5 रिकॉर्ड किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बना रहेगा सर्दी का असर
मौसम विभाग की मानें तो नए साल पर भी कोहरा दिख सकता है। सर्दी का असर बना रहेगा। जम्मू कश्मीर और पाकिस्तान के क्षेत्र में एक्टिव हो रहे पश्चिमी विक्षोभ से मौसम बदल रहा है और ठंड बढ़ती जा रही है।

गेहूं की फसल के लिए मुफीद
वैज्ञानिकों के अनुसार यह मौसम गेहूं की फसल के लिए मुफीद है। हालांकि तेज हवा चलने से अगेती सरसों की फसल को नुकसान पहुंचता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed