फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shaurya, a dog shot in Meerut, is battling for his life; 150 pellets have been removed.

Meerut News: मेरठ में गोली का शिकार डॉगी शौर्य जिंदगी की जंग लड़ रहा, 150 छर्रे निकाले गए

Sat, 20 Jun 2026 02:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Shaurya, a dog shot in Meerut, is battling for his life; 150 pellets have been removed.
नई दिल्ली/मेरठ। मेरठ में गोली का शिकार हुआ डॉगी शौर्य अभी भी जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है। उसका इलाज दक्षिण दिल्ली के कैलाश कॉलोनी स्थित एक निजी पशु अस्पताल में चल रहा है, जहां डॉक्टर उसे बचाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। 13 जून को मेरठ के सरधना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने बेहद करीब से उसे गोली मार दी थी। इसके बाद करन पुरी फाउंडेशन की टीम उसे दिल्ली लेकर आई और अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


डॉक्टरों के अनुसार, शौर्य की खोपड़ी में करीब 200 छर्रे धंस गए थे। कई घंटे चली सर्जरी के बाद अब तक 150 छर्रे निकाले जा चुके हैं जबकि कुछ छर्रे इतने गहरे हैं कि वे शरीर में ही रहेंगे। गंभीर चोट के कारण उसकी दोनों आंखें निकालनी पड़ीं जिससे वह हमेशा के लिए दृष्टिहीन हो गया है।
विज्ञापन


करन पुरी फाउंडेशन की दिव्या पुरी ने कहा कि यह घटना बढ़ती पशु क्रूरता का गंभीर उदाहरण है। फाउंडेशन की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मोहम्मद शमी उर्फ सानी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पशु कल्याण कार्यकर्ता प्रिय चोपड़ा ने कहा कि बेजुबान जानवरों के प्रति ऐसी हिंसा को गंभीर अपराध मानते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed