{"_id":"5bc352e2bdec22694e6b6862","slug":"shatrughan-sinha-says-that-bjp-government-has-only-a-few-months-in-center","type":"story","status":"publish","title_hn":"शत्रुघ्न सिन्हा बोले, केंद्र में भाजपा सरकार कुछ ही महीनों की है मेहमान, राफेल पर कही ये बड़ी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शत्रुघ्न सिन्हा बोले, केंद्र में भाजपा सरकार कुछ ही महीनों की है मेहमान, राफेल पर कही ये बड़ी बात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Sun, 14 Oct 2018 07:59 PM IST
विज्ञापन
मेरठ न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को मुजफ्फरनगर पहुंचे शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि उनके परिवार के लोग न तो फिल्म जगत में थे न ही राजनीति में। वह लोकनारायण जयप्रकाश से प्रेरणा लेकर राजनीति में आए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी किसी से व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है लेकिन सरकार की नीतियां सही नहीं हैं।
विज्ञापन
उन्होंने नोटबंदी को तुगलकी फरमान बताते हुए कहा कि यह तानाशाही थी। इससे देश की गरीब जनता का रोजगार छिना है। उन्होंने जीएसटी को गई सरकार तिहारी कहा। शत्रुघ्न सिन्हा और यशवंत सिन्हा रविवार को मुजफ्फरनगर के गांव तितावली में किसान सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार कुछ ही महीनों की मेहमान है। केंद्र सरकार युवाओं को रोजगार देने में नाकाम साबित हुई है।
विज्ञापन
मंदिर मस्जिद के नाम पर लोगों को तोड़ रही भाजपा : यशवंत सिन्हा
इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने राफेल खरीद में बड़ा घोटाला होने का आरोप लगाया। उन्होनें कहा कि भाजपा मंदिर, मस्जिद, जात-पात के नाम पर समाज को तोड़ने का काम कर रही है। लोगों को मूर्ख बनाकर सत्ता में आने का कार्य कर रही है।
विज्ञापन
उन्होंने राफेल के बारे में बात करते हुए कहा कि मोदी जी ने अनिल अंबानी को फायदा पहुंचाने के लिए राफेल का ठेका उन्हें सौंप दिया है। यूपीए के शासन काल में ये लड़ाकू विमान 126 आने थे वह भी 670 करोड का एक, बावजूद इसके भाजपा सरकार ने 1700 करोड़ का जहाज खरीदा। उन्होंने कहा कि मोदी मुद्दा नहीं मुद्दे ही मुद्दे हैं।
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने कहा कि मोदी सरकार हर कसौटी पर विफल है। मनीष सिसौदिया शहर के एक अन्य निजी कार्यक्रम में जनता को संबोधित कर रहे थे।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/