{"_id":"576599794f1c1bb26511f7f5","slug":"shastrinagar-me-triple-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट में सरेशाम ट्रिपल मर्डर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट में सरेशाम ट्रिपल मर्डर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
शास्त्रीनगर में ट्रिपल मर्डर के बाद शव उठाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट में शनिवार सरेशाम ट्रिपल मर्डर की सनसनीखेज वारदात हो गई। बदमाशों ने नेशनल इंश्योरेंस कंपनी के मैनेजर, उनकी पत्नी और एक युवती को घर में ही धारदार हथियार से मौत के घाट उतार दिया। वारदात की जानकारी लगते ही पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया।
आईजी, डीआईजी और एसएसपी ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। आईजी जोन सुजीत पांडेय के अनुसार प्रारंभिक जांच में इन हत्याओं की वजह अवैध संबंध सामने आयी है। तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पुलिस और सीआरपीएफ तैनात की गई है।
पुलिस के अनुसार शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट में गोल मंदिर के सामने चंद्रशेखर गुप्ता (55) पुत्र वासुदेव गुप्ता पत्नी पूनम गुप्ता के साथ रहते थे। उनका बेटा अंक्षित गुप्ता नोएडा में साफ्टवेयर इंजीनियर व बेटी डॉ. प्रियंका गाजियाबाद में हैं। चंद्रशेखर नेशनल इंश्योरेंस कंपनी में मैनेजर थे और सहारनपुर में तैनात थे। शनिवार शाम करीब 5:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि चंद्रशेखर, उनकी पत्नी व एक युवती की लाश उनके मकान में पड़ी है। जिसकी जानकारी पर नौचंदी इंस्पेक्टर हरशरण शर्मा मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
मकान के अंदर का भयावह नजारा देखकर पुलिस के होश उड़ गए। पूनम और युवती की लाश ड्राइंग रूम में थी, जबकि चंद्रशेखर की लाश लॉबी में पड़ी थी। तीनों को बदमाशों ने धारदार हथियारों से काटा था। चारों तरफ खून ही खून ही था। ट्रिपल मर्डर की सूचना पर आईजी सुजीत पांडेय, डीआईजी लक्ष्मी सिंह, एसएसपी जे. रविंदर गौड़, एसपी सिटी ओमप्रकाश समेत कई थाने की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। लोगों की भीड़ लगने पर सीआरपीएफ को भी बुला लिया गया।
मौके से मिलीं आपत्तिजनक चीजें
पुलिस के अनुसार ड्राइंग रूम में युवती की लाश नग्न अवस्था में बेड पर पड़ी थी। जबकि पूनम की लाश बेड के नीचे खून से लथपथ पड़ी थी। लाश के पास आपत्तिजनक वस्तु का पैकेट पड़ा था। मेज पर चाय के तीन खाली कप भी रखे थे। पुलिस के अनुसार इससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि वारदात से पहले घटनास्थल पर चाय भी पी गई। पुलिस ने डॉग स्क्वाएड और फिंगर एक्सपर्ट टीम को बुलाकर जांच पड़ताल शुरू कर दी।
हंगामे का अंदेशा होते ही तैनात की फोर्स
इस सनसनीखेज वारदात की जानकारी पर भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विधायक रविंद्र भड़ाना व भाजपा नेता विनीत शारदा समेत कई भाजपाई और व्यापारी नेता मौके पर पहुंच गए। भाजपाइयों के पहुंचने से पहले पुलिस अधिकारियों ने फोर्स तैनात कर दी। भाजपाइयों ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने भाजपा और व्यापारियों को समझा-बुझाकर शांत किया और तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।