फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   shastri nagar truck killed grand father and grand son

शास्त्रीनगर में ट्रक ने दादा और पोती को कुचला  

Mon, 29 May 2017 10:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Mon, 29 May 2017 10:41 AM IST
विज्ञापन
shastri nagar truck killed grand father and grand son
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

शास्त्रीनगर में बुधवार शाम तेज गति से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार दादा और पोती को कुचल दिया। छात्रा ने तड़प तड़पकर दम तोड़ दिया, जबकि दादा की हालत गंभीर है। गुस्साए लोगों ने ड्राइवर को जमकर पीटा और ट्रक में आग लगाने की कोशिश की। इससे पहले मामला बेकाबू होता कि पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन


शास्त्रीनगर एल-14 निवासी जगदीश प्रसाद वर्मा व उनके बेटे सुभाष वर्मा की घर में ओम ज्वैलर्स की दुकान है। शाम 4:15 बजे जगदीश अपनी पोती कनक वर्मा (17) को बाइक से ट्यूशन के लिए शास्त्रीनगर सेक्टर-13 जा रहे थे। कनक एमपीजीएस शास्त्रीनगर में कक्षा 10 की छात्रा थी। तेजगढ़ी चौराहा से एल ब्लाक शास्त्रीनगर मार्ग स्थित के ब्लॉक चौकी के पास ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इसमें जगदीश वर्मा दूर जाकर गिरे, जबकि कनक ट्रक के अगले पहिये के नीचे आ गई। कनक के शरीर के दो हिस्से हो गए। यह हादसा जगदीश वर्मा के घर से केवल 100 मीटर की दूरी पर हुआ। दादा पोती की चीख पुकार सुनकर लोगों की भीड़ लग गई। कनक की मां राजेश वर्मा भी मौके पर दौड़कर पहुंच गई। अस्पताल ले जाते समय कनक ने दम तोड़ दिया। वहीं लोगों ने ट्रक की घेराबंदी कर ली। गुस्साए लोगों ने ट्रक ड्राइवर को नीचे उतारा और उसको पेड़ से बांधकर पीटा। जानकारी लगते ही मेडिकल और नौचंदी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन


घायल सराफ को अस्पताल भेजा 
कनक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। आनन फानन में लोगों ने सराफ जगदीश प्रसाद वर्मा को लोकप्रिय हॉस्पिटल में भर्ती कराए। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर शंकर निवासी राजस्थान को लोगों की भीड़ से बचाया और थाने ले आई। लोगों ने ट्रक में आग लगाने का भी प्रयास किया था, लेकिन पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत किया। पुलिस ने कनक के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed