फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shastri Nagar police radar in the sex racket

शास्त्रीनगर में सेक्स रैकेट पुलिस के रडार पर  

Mon, 27 Jun 2016 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Mon, 27 Jun 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
Shastri Nagar police radar in the sex racket
पुलिस कैप का लोगो। - फोटो : अमर उजाला
शास्त्रीनगर में ट्रिपल मर्डर के बाद पुलिस ने करीब एक दर्जन ऐसे मकानों को चिह्नित किया है, जिनमें सेक्स रैकेट चलता है। आधा दर्जन युवतियों और महिलाओं की पुलिस ने कुंडली खंगालनी शुरू कर दी है। रविवार को सीओ सिविल लाइन ने महिला पुलिस के साथ कई मकानों में पहुंचकर जांच पड़ताल की। जिनमें दो महिलाएं न तो अपने घर पर मिलीं और न ही पुलिस का फोन रिसीव किया। 
विज्ञापन


तिहरे हत्याकांड के खुलासे के दौरान आईजी जोन सुजीत पांडे ने बताया था कि बीमा कंपनी के मैनेजर चंद्रशेखर गुप्ता के घर सेक्स रैकेट चलता था। आरोपियों से पूछताछ में यह भी सामने आया कि शास्त्रीनगर जैसे पॉश इलाके में कई घरों में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। जिसके बाद पुलिस ने ऐसे रैकेट बेनकाब करने की तैयारी कर ली है। जिसके चलते रविवार दोपहर सीओ सिविल लाइन बीएस वीर कुमार, इंस्पेक्टर नौचंदी हरशरण शर्मा, एसओ महिला थाना बबीता तोमर और महिला पुलिस शास्त्रीनगर में पहुंची। 
विज्ञापन


सीओ ने बताया कि सेक्टर-3 में पुलिस को जानकारी मिली कि एक मकान में सेक्स रैकेट चलता है। जहां महिला अपने मकान में नहीं मिली। बाद में पुलिस ने एक युवक से पूछताछ की। दूसरे मकान में पुलिस पहुंची तो वहां परिवार के लोग मिले, जिसमें कोई भी संदिग्ध बात नहीं मिली। एक अन्य मकान में महिला गायब हो गई, जिसने पुलिस का फोन नहीं उठाया। जबकि एक अन्य मकान में दो महिलाएं मिलीं। जिन्होंने बताया कि उनके घर कोई नहीं आता-जाता है। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस देखकर लोगों में अफरातफरी मची रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सराफ और जिम संचालक का भी आना जाना:
सी
ओ सिविल लाइन ने बताया कि पूनम गुप्ता के मकान में शास्त्रीनगर क्षेत्र निवासी एक जिम संचालक, सराफ और कई अन्य लोगों का आना-जाना था। जिनसे पुलिस ने पूछताछ की है। वहीं रिया की सहेली की कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने माना कि शास्त्रीनगर में कई और भी युवतियां हैं जो सेक्स रैकेट से जुड़ी हुई हैं।

गीता पर पुलिस की नजर: 
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि रिया की एक सहेली गीता मेरठ कई स्थानों पर सेक्स रैकेट चलाती है। पुलिस उसके सप्लायर की तलाश में लग गई है। पिछले एक मई से लेकर 18 जून तक रिया के मोबाइल फोन पर करीब सौ नंबरों से कॉल और मेसेज आए। जिनकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed