फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shashi Kapoor has not heard these three things know what

शशि कपूर से जुड़ी ये तीन बातें नहीं सुनी होंगी, जानिए क्या?

Wed, 06 Dec 2017 11:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Wed, 06 Dec 2017 11:48 AM IST
विज्ञापन
Shashi Kapoor has not heard these three things know what
शशि कपूर

बॉलीवुड में अपने अभिनय और चंचल मुस्कान से छाने वाले शशि कपूर का जिंदगी जीने का ‘रोल’ भले ही खत्म हो गया हो लेकिन उनकी यादें चाहने वालों के पास ताजा रहेंगी। मेरठ के कई फैन के पास शशि कपूर के किस्से हैं। उनकी दरियादिली बड़प्पन दर्शाती थी। चिट्ठी का जवाब देना वह नहीं भूलते थे। उनका स्वभाव मददगार था। अब फैंस के पास सिर्फ उनकी यादें हैं। शशि कपूर के चाहने वालों ने उनके तीन किस्से अमर उजाला से साझा किए।  

विज्ञापन

 
यादों का रिश्ता एक: 10 हजार में बेचे फिल्म के राइट्स
साकेत निवासी एमडीसीए के कोषाध्यक्ष व सीए राकेश गोयल की शशी कपूर से कई अच्छी यादें, मुलाकातें जुड़ी हैं। शशी कपूर को याद करते हुए राकेश गोयल कहते हैं कि 1967 में बिजनेस के काम से श्रीनगर ओबेरॉय होटल में था। वहां शशी कपूर की फिल्म की शूटिंग चल रही थी। तब शशी साहब से पहली मुलाकात हुई, उस वक्त मैं महज़ 17 साल का था, उनके साथ फोटो भी खिंचाया। उसके बाद मैंने अपनी फिल्म डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी रिचा नाम से खोली। तब शशी कपूर की फिल्म सुहाग के मुझे यूपी, दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन राइट मिले, जो मैंने कुल 10 हजार रुपये में दिए। दूसरे डिस्ट्रीब्यूटर ने उस फिल्म से दो लाख से अधिक कमाई की।
विज्ञापन


पढ़ें : शशि कपूर के फ्यूनरल में पहुंचे बॉलीवुड के सपुरस्टार्स, बिग बी ने नम आंखों के साथ दी विदाई

विज्ञापन
विज्ञापन

यादों का रिश्ता दो: वकील बाबू सेट पर खींची शशी की तस्वीर

Shashi Kapoor has not heard these three things know what
शशि कपूर की पुरानी तस्वीरें

शहर के मशहूर व वरिष्ठ बॉलीवुड फोटोग्राफर ज्ञान दीक्षित ने अपने कैमरे में शशी कपूर की तस्वीरें कैद की हैं। शशी कपूर के निधन से दुखी ज्ञान दीक्षित ने बताया फिल्म वकील बाबू की शूटिंग के वक्त मैं सेट पर मौजूद था। वहीं, शशी साहब की पहली फोटो खींची। जब-जब फूल खिले के सेट पर भी उनकी तस्वीरें उतारीं। फिल्म शान की शूटिंग के दौरान मैंने अमिताभ साहब के साथ तस्वीर खिंचाने का आग्रह किया तो अमिताभ ने मना कर दिया लेकिन शशी कपूर ने तुरंत फोटो खिंचवाई, वो बॉलीवुड के राजा थे। आज भी शशी कपूर के वो ओरिजनल फोटो ज्ञान दीक्षित के पास मौजूद हैं। बताते हैँ कि शशी साहब को मेरठ से इसलिए भी लगाव था कि उनका ननिहाल मेरठ में था। मेरठ थापर नगर में वे एक शादी समारोह में शामिल होने भी आए थे। 
 
यादों का रिश्ता तीन: ट्रांजिस्टर के लिए भेजे 399 रूपए
लालकुर्ती निवासी फिल्म निर्देशक व निर्माता राजकुमार कौशल की भी शशी कपूर से यादें जुड़ी हैं। फिल्म निर्माण में सक्रिय रहे राजकुमार कौशल के पास शशी कपूर की साइन की हुई ओरिजनल फोटो हैं, जो तस्वीरें स्वयं शशी कपूर ने डाक से भेजी थीं। राजकुमार कौशल शशी कपूर से जुड़ी भावुक यादों में खोते हुए कहते हैं 1966-67 में मॉल रोड पर हमारे अंग्रेजी के शिक्षक लल्लू जी थे। मैं शशी साहब का फैन था उनकी मदद से अक्सर शशी साहब को चिट्ठी लिखकर भेजता और तस्वीरें मंगाता उन्होंने कई ओरिजनल तस्वीरें मुझे भेजी जो आज भी मेरे पास है। उस वक्त ट्रांजिस्टर का बड़ा शौक चला था तो मेरे शिक्षक लल्लू जी ने मुझसे कहा कि मेरे पास ट्रांजिस्टर के लिए 200 रुपये हैं जबकि रेडियो 400 रुपये का आएगा। कोई ऐसे लोग बता जो मुझे चंदा दे सकें। तो मैंने उन्हें शशी कपूर, ओपी नय्यर और अमिताभ का नाम बताया। उन्होंने तीनों लोगों को चिट्ठी लिखकर ट्रांजिस्टर का चंदा मांगा। कुछ दिन बाद जब मैं लल्लू जी के यहां गया तो देखा बुशर्वेयर का नया ट्रंाजिस्टर रखा है, मैंने पूछा कहां से आया तो उन्होंने शशी कपूर साहब के यहां से आए उस ड्राफ्ट को दिखाया, जिसमें शशी साहब ने 399 रुपये उस नेत्रहीन शिक्षक के ट्रांजिस्टर के लिए चंदा दिया था। तब हमने ब्रेड और छोले की डेढ़ रुपये की दावत भी की थी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed