{"_id":"5e43173b8ebc3ee5aa279b68","slug":"sharp-wepon-use-in-sangharh-eight-injured-sardana-news-mrt468479398","type":"story","status":"publish","title_hn":"संघर्ष में चले धारदार हथियार, आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संघर्ष में चले धारदार हथियार, आठ घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरधना। सलावा गांव में तीन दिन पूर्व गांव में घुड़चढ़ी के दौरान हुई कहासुनी के मामले में मंगलवार दोपहर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे और धारदार हथियार चले। संघर्ष में एक महिला समेत आठ लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। एक पक्ष ने स्कूल से लौट रहे छात्र को घेरकर मारपीट का आरोप लगाया। वहीं दूसरे पक्ष ने घर में घुसकर लाठी डंडों से हमला करने की बात कही। दोनाें पक्षों ने तहरीर दी है।
सलावा गांव में तीन दिन पूर्व एक घुड़चढ़ी के दौरान कपिल पुत्र इंद्रपाल, धर्मेंद्र पक्ष के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। उस समय ग्रामीणों ने बीच बचाव करा दिया था। मंगलवार को एक बार फिर दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। धर्मेंद्र पक्ष का आरोप है कि उनके पक्ष से कक्षा 11 का छात्र आर्य परीक्षा देकर घर लौट रहा था। उसे बीच रास्ते में घेरकर पीटा। जबकि दूसरे पक्ष के कपिल पुत्र इंद्रपाल पक्ष का आरोप है कि उनके घर में घुसकर लाठी डंडों के साथ धारदार हथियारों से हमला किया गया। संघर्ष के दौरान कपिल पुत्र इंद्रपाल पक्ष से कपिल, भगत, कविता, नीलम व विकास घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष से आर्य, रमेश, धर्मेंद्र, सतेंद्र, सोनू घायल हुए। दोनों पक्षों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां भी दोनों पक्षों में भिड़ंत होने से बची। पुलिस ने दोनों पक्षों से पांच लोगों को हिरासत में लिया हैं। समाचार लिखे जाने तक किसी भी पक्ष की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।