फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   sharab kand me fir jaanch shuru

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने शुरू की शराब कांड की जांच, पिछले साल मेरठ और बागपत में हुई थी आठ की मौत

Thu, 11 Mar 2021 02:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 11 Mar 2021 02:43 AM IST
विज्ञापन
sharab kand me fir jaanch shuru
पांवटा में अवैध शराब नष्ट। - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में मिलावटी और जहरीली शराब से हुई मौतों के मामले में कार्रवाई में पुलिस की देरी पर मेरठ और बागपत जिले के दो मामलों की जांच भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को सौंप दी गई है। ब्यूरो ने मेरठ के जानी थाने और बागपत पुलिस से इससे जुड़ा रिकॉर्ड मांगा है।

विज्ञापन


सितंबर, 2020 में मेरठ और बागपत जिले में जहरीली शराब पीने से आठ लोगों की मौत हो गई थी। मेरठ के जानी क्षेत्र के मीरपुर जखेड़ा गांव निवासी पवन पुत्र नरपत, जगपाल उर्फ जग्गू, अमित पुत्र भोलेराम व बागपत जनपद में श्यामलाल प्रजापति, सुशील, इस्लामुद्दीन अंसारी, बल्लू और शिव कुमार त्यागी की मौत हुई थी। बावजूद इसके पुलिस ने किसी पर कार्रवाई नहीं की। आबकारी विभाग का रवैया भी टालमटोल का रहा।
विज्ञापन


अब पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शुरू होते ही शराब माफिया पर शिकंजा कसा जा रहा है। दोनों मामलों की भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने जांच शुरू कर दी है। शराब कांड में लीपापोती करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ सुबूत भी तलाशे जा रहे हैं। जानकारी लगते ही दोनों जिलों के पुलिस विभाग में खलबली मच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शराब कांड पर बखेड़ा और फिर चुप्पी साधी
सितंबर, 2020 में शराब कांड को लेकर जानी क्षेत्र के मीरपुर जखेड़ा गांव में कई दिन तक बखेड़ा चला था। सपा नेता समेत कई लोगों पर मुकदमे भी दर्ज किए गए थे। इस पर पुलिस की किरकिरी हुई थी। मुकदमेबाजी का दौर शुरू हुआ तो विरोधियों ने चुप्पी साध ली और पुलिस ने जांच में लीपापोती कर दी। मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से भी की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed