फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shani Jayanti 2020, This coincidence is becoming in India after 972 years

शनि जयंती 2020: 972 साल बाद बन रहा ऐसा संयोग, पढ़िए- आपके जीवन में क्या होगा लाभ

Fri, 22 May 2020 11:50 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Fri, 22 May 2020 11:50 AM IST
सार

  • शनि जयंती पर चौग्रही संयोग बन रहा है।
  • आपदाओं और महामारी से जीतकर समाज ताकतवार होकर उभरेगा।
  • इस दिन चार ग्रह एक ही राशि में होंगे।

विज्ञापन
Shani Jayanti 2020, This coincidence is becoming in India after 972 years
शनि जयंती 2019 - फोटो : social media

विस्तार

22 मई को मनाई जाने वाली शनि जयंती पर ऐसा चौग्रही संयोग बन रहा है, जो 972 साल बाद ज्येष्ठ की अमावस्या को पड़ रहा है। इस दिन चार ग्रह एक ही राशि में होंगे। खुद की राशि मकर में रहते हुए शनि के साथ बृहस्पति भी रहेंगे। इस कारण लोगों में आत्मविश्वास की बढ़ोत्तरी होगी। प्राणियों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी। मजदूर वर्ग और निचले स्तर पर काम करने वाले लोगों के लिए अच्छा समय शुरू होगा। खेती को बढ़ावा मिलेगा। अनाज और खाने की अन्य चीजों का उत्पादन बढ़ेगा।

विज्ञापन


बागपत जनपद में पंचवटी मंदिर के पुजारी पंडित कुंदन भारद्वाज व रेलवे स्टेशन परिसर स्थित माता दुर्गा मंदिर के पुजारी पंडित आकाश भारद्वाज ने बताया कि ग्रहों की ऐसी स्थिति 21 मई 1048 को बनी थी। अब ऐसा संयोग अगले पांच सौ सालों तक नहीं बनेगा। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: लॉकडाउन: 56 दिन और 54 कत्ल... पढ़िए- पश्चिमी यूपी के जिलों की ये खास रिपोर्ट

बताते हैं कि 22 मई शुक्रवार को ज्येष्ठ महीने की अमावस्या पर वृष राशि में सूर्य, चंद्र, बुध और शुक्र एक साथ रहेंगे। इन ग्रहों का संयोग हो रहा है, उसके सकारात्मक व नकारात्मक दोनों प्रभाव हो सकते हैं। एक तरफ प्राकृतिक आपदाओं और महामारी से जीतकर समाज ताकतवर होकर उभरेगा।

अनुकूल हुए तो राजा, प्रतिकूल बना देगा भिखारी
सात ग्रहों में शनि को सबसे क्रूर और न्याय का ग्रह माना जाता है। भले ही अच्छे और बुरे कर्मों का फल शनिदेव देर से देते हैं, लेकिन इसका असर प्रभावशाली होता है। शनि यदि अनुकूल हुए तो नौकरी और बिजनेस में तरक्की, प्रॉपर्टी, धन लाभ और राजनीति में बड़ा पद मिलता है, प्रतिकूल यानी वक्री हो जाए तो अशुभ, कर्ज, चोट, दुर्घटना, रोग, धन हानि दिखाई देने लगता है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed