फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Youth dies under suspicious circumstances, family accuse police of beating him

Shamli: युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, परिजन बोले-रात को उठाकर ले गई थी पुलिस, सुबह घर के बाहर छोड़ गई शव

Mon, 19 Feb 2024 11:56 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 19 Feb 2024 11:56 AM IST
सार

झिंझाना थानाक्षेत्र के बिड़ोली गांव में व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस शनिवार की रात व्यक्ति लेकर गई थी।

विज्ञापन
Shamli: Youth dies under suspicious circumstances, family accuse police of beating him
विलाप करते परिजन - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के शामली जनपद के झिंझाना थानाक्षेत्र के बिड़ोली गांव में व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस शनिवार की रात व्यक्ति लेकर गई थी। रात में शव घर के बाहर शव डालकर फरार हो गई। वहीं सीओ ने आरोप को बेबुनियाद बताया है।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार क्षेत्र के गांव बिडौली निवासी भूरा पुत्र महबूब (33) को पुलिस 18-19 की रात्रि पूछताछ के लिए बिडौली चौकी पर ले गई थी। मृतक के भाई सद्दाम ने बताया कि आधे घंटे के बाद ही मेरे भाई का शव लेकर पुलिस वापस आ गई। 
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि पुलिस चौकी के दरोगा ने उनके भाई के साथ मारपीट की और गर्दन तोड़कर मौत के घाट उतार दिया। परिजनों ने बताया कि घर से भाई को ले जाने के बाद पुलिस कुछ देर बाद ही मरे भाई को घर पर यह कह कर डाल गई कि पुलिस के डर से घबरा रहा है। इसका इलाज कर लो।  

परिजनों ने बिडौली चौकी पुलिस पर निर्दोष को पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना के नौ घंटे बाद भी पुलिस के आला अधिकारी घटनास्थल पर नहीं पहुंचे। परिजनों के साथ-साथ ग्रामीणों में भी पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर गुस्सा फूट रहा है।

Shamli: Youth dies under suspicious circumstances, family accuse police of beating him
विलाप करते परिजन - फोटो : Amar Ujala

मृतक अपने पीछे पांच बेटियां व एक पुत्र (2) का छोड़ गया है। इस मामले में सीओ अमरदीप मौर्य का कहना है कि पुलिस की पिटाई से मौत का आरोप बेबुनियाद है। शव पोस्ट मार्टम को भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मरने का सही कारण सामने आएगा। पुलिस किसी अन्य को पकड़कर ले गई थी, भूरा को नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed