{"_id":"5eb309978ebc3ea8214974b9","slug":"shamli-violence-update-bjp-mla-said-that-the-case-against-13-people-will-be-withdrawn","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली हिंसा: भाजपा विधायक ने बताया, वापस होगा 13 लोगों के खिलाफ दर्ज मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली हिंसा: भाजपा विधायक ने बताया, वापस होगा 13 लोगों के खिलाफ दर्ज मुकदमा
Thu, 07 May 2020 12:32 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 07 May 2020 12:32 AM IST
विज्ञापन
एसपी विनीत जायसवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली जनपद में विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने दावा किया कि शहर में वर्ष 2013 में हुई हिंसा के मामले में वाल्मीकि समाज के 13 लोगों पर दर्ज मुकदमा शासन स्तर से वापस लिया जा रहा है।
विज्ञापन
शामली शहर से भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने बताया कि सपा सरकार के कार्यकाल के दौरान हुई इस घटना में वाल्मीकि समाज के 13 लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला, आगजनी, तोड़फोड़ और बलवे समेत कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसमें नामजद अधिकांश लोग भाजपा से जुड़े हैं और राजनीतिक रंजिश के चलते इन्हें इन मुकदमों में फंसाया गया था।
विज्ञापन
विधायक ने बताया कि वह इस मामले को लेकर कानून मंत्री से मिले थे और उन्हें पत्र देकर मुकदमा वापस लेने का अनुरोध किया था। कानून मंत्री ने उन्हें इन मुकदमों को वापस किए जाने की जानकारी दी है। विधायक ने दावा किया कि एक-दो दिन में इसके आदेश भी आ जाएंगे। एसपी शामली विनीत जायसवाल ने बताया कि अभी तक इस संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। अभी शासन स्तर के कोई आदेश नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/