फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shamli Uttar Pradesh Coronavirus News in Hindi, Head constable of Delhi Police has been found corona positive

दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल समेत दो को कोरोना संक्रमण की पुष्टि, परिजनों के लिए जाएंगे सैंपल

Fri, 29 May 2020 02:34 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Fri, 29 May 2020 02:34 PM IST
विज्ञापन
Shamli Uttar Pradesh Coronavirus News in Hindi, Head constable of Delhi Police has been found corona positive
शामली में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। सोमवार को हल्का बुखार होने पर दिल्ली में ही कोरोना की जांच के लिए सैंपल लिया गया था। बृहस्पतिवार देर शाम सैंपल की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। दिल्ली से यह जानकारी शामली जिला स्वास्थ्य विभाग मिली है।

विज्ञापन


शामली क्षेत्र के एक गांव निवासी दिल्ली के दरियागंज में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात है। बताया गया है कि हेड कांस्टेबल दो दिन पहले बुधवार को दो घंटे के लिए अपने घर पर आए थे। परिजनों का कहना है कि उन्होंने परिवार के सदस्यों से दूरी बनाकर रखी थी और उसके बाद ड्यूटी पर लौट गए थे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Corona Update: मेरठ में आज मिले दो नए संक्रमित, 17 मरीज हुए ठीक, अब इतने बचे सक्रिय केस
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि टीम को गांव में भेजकर एहतियात के तौर पर परिजनों के सैंपल लिए जाएंगे। जरूरत पड़ने पर परिजनों को क्वारंटीन की भी किया जाएगा।

कोरोना का एक और पॉजिटिव केस मिला

शामली में कोरोना का एक और पॉजिटिव केस मिला है। कांधला क्षेत्र के जासाला गांव निवासी प्रवासी श्रमिक को कोरोना की पुष्टि हुई है। यह प्रवासी श्रमिक  25 मई को महाराष्ट्र से अपने घर लौटा था।  स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 26 मई को इसका सैंपल लेकर होम क्वारंटीन किया था। अब स्वास्थ विभाग की टीम ने उसे कोविड-19 में भर्ती कराया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed