फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Uttar Pradesh Coronavirus News in Hindi, two new cases of corona has been found in the city today

Corona Update: मेरठ में आज मिले दो नए संक्रमित, 17 मरीज हुए ठीक, अब इतने बचे सक्रिय केस

Fri, 29 May 2020 03:00 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 29 May 2020 03:00 AM IST
विज्ञापन
Meerut Uttar Pradesh Coronavirus News in Hindi, two new cases of corona has been found in the city today
मेरठ में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

कोरोना से मेरठ में 25वीं मौत हो गई है। 19 मई से मेडिकल कॉलेज में भर्ती ब्रह्मपुरी के माता बाग निवासी माता प्रसाद (85) ने बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे दम तोड़ दिया। वह हृदय रोगी थे, पेसमेकर भी लगा हुआ था। दो नए संक्रमित भी मिले हैं। अब मेरठ में संक्रमितों की संख्या 400 पहुंच गई है, इनमें 296 स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, मेडिकल कॉलेज में भर्ती हापुड़ के बुजुर्ग की भी मौत हो गई।

विज्ञापन

 
माता प्रसाद के पोते शिव मोहन ने बताया कि परिवार बागवानी का कार्य करता है। मई के शुरू में दादा ज्यादा बीमार हुए। सके बाद उन्हें बागपत रोड के निजी अस्पताल में दिखाया गया, मगर आराम नहीं मिला। फिर जिला अस्पताल ले जाया गया। दो दिन इमरजेंसी में भर्ती रहे। 17 मई को उनकी निजी लैब में कोरोना की जांच कराई गई। 18 मई की रात रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद 19 मई को उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। अब तक जितने लोगों की कोरोना से मौत हुई है, उनमें माता प्रसाद सबसे ज्यादा उम्र के थे। सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि नए संक्रमितों में शास्त्री नगर सेक्टर दो के 52 साल के सब्जी विक्रेता और 58 साल की किदवई नगर की महिला है। 
विज्ञापन


वहीं बृहस्पतिवार को 17 लोगों की अस्पताल से छुट्टी की गई है। इन सभी को घर भेज दिया गया है। अब जनपद में कुल 79 केस सक्रिय है।

बुखार से पीड़ित थे 82 साल के बुजुर्ग
बड़ा बिजली घर हापुड़ निवासी चंद्रप्रकाश (82) को बुधवार शाम करीब 6 बजे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने बताया कि वह बुखार से पीड़ित थे। बृहस्पतिवार तड़के सवा तीन बजे मृत्यु हो गई। दोपहर में उनकी कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Coronavirus: सहारनपुर में 6, बिजनौर में 2 नए पाॅजिटिव केस, मेरठ में नवागत एडीजी ने किया शहर का भ्रमण

इससे पहले बुधवार को जिले में 12 नए संक्रमित मरीज मिले थे। इनमें छठी वाहिनी पीएसी के छह जवान हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed