फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shamli: State President Swatantra Dev Singh reached the house of BJP leaders

शामली : भाजपा नेताओं के घर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, कहा-पीड़ितों की हरसंभव की जाएगी मदद

Tue, 08 Jun 2021 09:50 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 08 Jun 2021 09:50 PM IST
सार

एलम निवासी भाजपा नेता अश्वनी पंवार ने जानलेवा हमले के मामले में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह से मिलकर कार्रवाई कराने की गुहार लगाई।

विज्ञापन
Shamli: State President Swatantra Dev Singh reached the house of BJP leaders
- फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के शामली में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कोरोना से जान गंवाने वाले जिले के तीन भाजपा नेताओं के घर पहुंचकर उनके परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं का निधन पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने पीड़ित परिजनों को हरसंभव सहयोग का आश्वासन भी दिया। 
विज्ञापन


मंगलवार को शाम करीब सवा पांच बजे प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह कमला कॉलोनी में स्थित भाजपा नेता एवं सिल्वर बेल्स स्कूल के चेयरमैन अजय संगल के आवास पर पहुंचे। उनका कोरोना के कारण निधन हो गया था।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष अजय संगल के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, मंत्रियों और विधायकों को कोरोना से जान गंवा चुके लोगों के घरों तक पहुंचना है। लोगों से मिलकर उन्हें सांत्वना देनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के निधन से जो क्षति हुई है उसे पूरा नहीं किया जा सकता। उनके साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, मंत्री सुरेश राणा, विधायक तेजेंद्र निर्वाल, जिला प्रभारी यशवंत सैनी, जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर समेत अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।

इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष व अन्य भाजपा नेता तालाब रोड स्थित भाजपा नगर मंडल के पूर्व अध्यक्ष राकेश गर्ग के आवास पर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। बाद में कैराना रोड स्थित भाजपा जिला महामंत्री रहे चंद्रप्रकाश विश्वकर्मा के आवास पर गए। वहां चंद्रप्रकाश विश्वकर्मा व उनकी माता को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद परिजनों से बात की। उनके बच्चों से मिलकर सांत्वना दी तथा हर संभव सहयोग का भरोसा दिया।
 
भाजपा नेता ने लगाई कार्रवाई कराने की गुहार 
एलम निवासी भाजपा नेता अश्वनी पंवार ने जानलेवा हमले के मामले में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह से मिलकर कार्रवाई कराने की गुहार लगाई। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष को बताया कि छह अप्रैल की रात्रि एसओजी टीम ने उन पर फायरिंग की थी। उनका एक साथी गोली लगने से घायल भी हो गया था।

उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष को बताया कि दो माह बीत जाने के बावजूद उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। उन्होंने अपनी मां एलम की पूर्व चेयरपर्सन राजदुलारी व भाजपा के एलम मंडल अध्यक्ष संजीव मलिक की ओर से कार्रवाई की मांग को लेकर प्रार्थना पत्र प्रदेश अध्यक्ष को दिए। अश्वनी पंवार ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष ने उनसे कहा है कि यदि पुलिस कार्रवाई नहीं करती है तो धरने पर बैठ जाना। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed