फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shamli resident soldier Rohit died in Gautam Budh Nagar district of Uttar Pradesh

सिपाही की मौत से मचा कोहराम, शोक में डूबा गांव, रोहित के कंधों पर थी पूरे परिवार की जिम्मेदारी

Wed, 15 Apr 2020 10:24 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Wed, 15 Apr 2020 10:24 PM IST
सार

  • पूरे परिवार की जिम्मेदारी संभाल रहा था सिपाही रोहित 
  • गांव लिसाढ़ निवासी रोहित की गौतमबुद्ध नगर जिले के थाना कासना में थी तैनाती
  • सिपाही के निधन की सूचना पर परिजनों में मचा कोहराम

विज्ञापन
Shamli resident soldier Rohit died in Gautam Budh Nagar district of Uttar Pradesh
गमजदा परिजन और रोहित का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली के गांव लिसाढ़ निवासी यूपी पुलिस के सिपाही रोहित कुमार के कंधों पर पूरे परिवार की जिम्मेदारी थी। घर में वही एक मात्र कमाने वाला था। वर्तमान में रोहित जिला गौतमबुद्ध नगर के थाना कासना में तैनात था। रात में उल्टी दस्त और सुबह उसके निधन की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन


गांव लिसाढ़ निवासी रोहित कुमार 2011 में यूपी पुलिस में आरक्षी के पद पर भर्ती हुए थे। अलीगढ़ से इसी साल जनवरी में उनका ट्रांसफर गौतमबुद्ध नगर जिले में होने पर वे थाना कासना में तैनात थे। बुधवार सुबह करीब आठ बजे परिजनों को उनके निधन की सूचना मिली तो कोहराम मच गया। रोहित के पिता और मां दोनों दिल के मरीज हैं। उनका उपचार दिल्ली अस्पताल में चल रहा है। घर में कमाने वाला रोहित था और उसी पर पूरे परिवार की जिम्मेदारी थी। रोहित का छोटा भाई अश्वनी बीए में पढ़ता है, जबकि दो बड़ी बहनों प्रीति और वर्षा की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन


बताया गया कि रोहित की शादी 2013 में हुई थी। उसकी पत्नी उर्वशी चार साल की बेटी के साथ अपने मायके नगीना बिजनौर में 24 मार्च को गई थी। वहां उसकी मां का स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण वह उनके पास थी। सिपाही के निधन की सूचना मिलते ही गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। सिपाही का शव पोस्टमार्टम के बाद रात तक पहुंचने की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि मंगलवार दोपहर में रोहित की तबीयत खराब होने से अस्पताल में ले जाया गया था। आराम आने पर अस्पताल से वापस थाने पर पहुंच गए थे। रात में फिर उल्टी दस्त होने की शिकायत पर उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार सुबह उपचार के दौरान आरक्षी का निधन होने की जानकारी मिली है।  

रात में बताई थी नॉर्मल रिपोर्ट, सुबह मिली निधन की सूचना
सिपाही के पिता प्रदीप ने बताया कि मंगलवार को शाम करीब पांच बजे बेटे से फोन पर बात हुई थी, उसने खुद को ठीक बताया था। इसके बाद रात में करीब आठ बजे बात हुई तो उसने बताया था कि सभी जांच रिपोर्ट नॉर्मल आई है और वह ठीक है। इसके बाद रात में उसे क्या हुआ, कुछ पता नहीं बस सुबह उसके निधन होने की सूचना मिली। उसे यकीन नहीं होता कि उसका बेटा उन्हें इस तरह छोड़कर हमेशा के लिए चला जाएगा। प्रदीप ने बताया कि वह पिछले महीने 19 मार्च को दो दिन की छुट्टी आया था और जल्द ही फिर छुट्टी लेकर घर आने को कहकर गया था।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed