फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shamli police has got the location of Kairana MLA Nahid Hassan in Punjab now

अब पंजाब में मिली विधायक नाहिद हसन की लोकेशन, तलाश में जुटी 11 टीमें

Tue, 15 Oct 2019 02:00 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Tue, 15 Oct 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
Shamli police has got the location of Kairana MLA Nahid Hassan in Punjab now
सपा विधायक नाहिद हसन - फोटो : अमर उजाला

शामली जनपद में कैराना से सपा विधायक नाहिद हसन को तलाश रही पुलिस को विधायक की लोकेशन पंजाब में मिली है। पुलिस टीम को वहां भेजा गया है। पंजाब पुलिस का भी सहयोग लिया जा रहा है।

विज्ञापन


एसपी अजय कुमार के अनुसार कैराना से सपा विधायक नाहिद हसन के खिलाफ संगीन धाराओं में अब तक 12 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। इनमें से ही चार मामलों में न्यायालय द्वारा गैर जमानती वारंट जारी हो चुके थे। पुलिस की 11 टीमें विधायक की तलाश में जुटी थी, लेकिन विधायक नहीं मिले। इसके बाद पुलिस ने कोर्ट से विधायक के खिलाफ सीआरपीसी की धारा 82 के तहत कार्रवाई की अनुमति कोर्ट से लेकर भारी फोर्स के साथ जाकर उनके आवास पर नोटिस चस्पा कर दिया था, लेकिन इसके बावजूद अभी तक भी विधायक का कोई सुराग नहीं लगा और पुलिस टीम खाली हाथ है। 
विज्ञापन


एसपी अजय कुमार ने बताया कि पुलिस टीमें विधायक की तलाश में लगी हैं। उनकी हालिया लोकेशन पंजाब में मिली है। पुलिस को विधायक के चंडीगढ़ में होने की सूचना मिली है, जिस पर पुलिस टीम को वहां रवाना कर दिया गया है। वहां की पुलिस से भी सहयोग लिया जा रहा है। विधायक का फोटो भी पंजाब पुलिस को भेज दिया गया है। एसपी ने कहा है कि हो सकता है कि विधायक चंडीगढ़ में अपने किसी परिचित के यहां होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पुलिस से तेज दौड़ रहे नाहिद हसन, खोज में लगी 11 टीमें, फिर भी गिरफ्तार नहीं हुए सपा विधायक

पांच नवंबर के बाद ही होगी कार्रवाई

एसपी अजय कुमार के अनुसार कुर्की कार्रवाई की धारा 82 के नोटिस में विधायक को एक महीने का वक्त कोर्ट ने दिया है। ये समय पांच नवंबर तक है। लिहाजा पुलिस इस अवधि के बाद ही धारा 83 के अंतर्गत कुर्की के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र देगी, लेकिन जब तक पुलिस टीमें विधायक की गिरफ्तारी का हर संभव प्रयास करेंगी।
दो कंपनी पीएसी मांगी गई 

पिछले दिनों कैराना के गर्म माहौल को देख पुलिस प्रशासन द्वारा कैराना में लगाई गई चार कंपनी पीएसी और आरएएफ में से एक कंपनी आरएएफ और पीएसी कैराना से चली गई हैं। एसपी ने बताया कि इन्हें गंगोह विधानसभा चुनाव में भेज दिया गया है। उनके स्थान पर उन्होंने एक कंपनी पीएसी और आरएएफ की मांग पुलिस मुख्यालय से की गई है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed