फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shamli: Oxygen Plant inaugurated by Sugarcane Minister in District Hospital

शामली : ऑक्सीजन प्लांट का जिला अस्पताल में गन्ना मंत्री ने किया उद्घाटन, 75 बेड पर सीधे होगी सप्लाई

Thu, 17 Jun 2021 06:54 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 17 Jun 2021 06:54 PM IST
सार

गन्ना मंत्री ने जिला अस्पताल का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जहां पर छोटी मोटी कमी मिली उसे दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Shamli: Oxygen Plant inaugurated by Sugarcane Minister in District Hospital
देश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा - फोटो : amar ujala

विस्तार

शामली जिला संयुक्त चिकित्सालय में लगाए गए ऑक्सीजन प्लांट का प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने उद्घाटन किया। यह प्लांट 39.20 लाख रुपये की लागत से एनएफ हेल्थ केयर संस्था द्वारा लगाया गया है। इस प्लांट के चालू होने पर अस्पताल में 75 बेड पर मरीजों को ऑक्सीजन की सीधी सप्लाई हो सकेगी।

विज्ञापन


जिला अस्पताल में एनएफ हेल्थ केयर संस्था द्वारा ऑक्सीजन प्लांट में दो मशीनें लगाई गई हैं। प्रत्येक मशीन की क्षमता 45 लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन सप्लाई करने की है। इस तरह से दोनों मशीनों की ऑक्सीजन सप्लाई करने क्षमता 90 लीटर प्रति मिनट रहेगी।
विज्ञापन


गुरुवार को गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट का बटन दबाकर उद्घाटन किया। इसके बाद गन्ना मंत्री ने जिला अस्पताल में चल रहे महिला स्पेशल कोविड-19 टीकाकरण की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने विदेश यात्रा पर जाने वाले लोगों को लगाई जा रही दूसरी डोज के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


गन्ना मंत्री ने जिला अस्पताल का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जहां पर छोटी मोटी कमी मिली उसे दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

गन्ना मंत्री ने सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल को अस्पताल में जल्द ही ओपीडी शुरू करने के निर्देश दिए। मौके पर डीएम जसजीत कौर, पूर्व एमएलसी वीरेंद्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष सत्येंद्र तोमर, सीएमएस डॉ. सफल कुमार समेत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed