फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shamli news, truck accident in uttar pradesh 1 killed and many injured

यूपी में भीषण हादसा: दो ट्रक और कैंटर की आपस में भिड़ंत, एक की मौत, दर्जनों लोग घायल

Fri, 16 Nov 2018 12:57 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, शामली
यूपी डेस्क, अमर उजाला, शामली Updated Fri, 16 Nov 2018 12:57 PM IST
विज्ञापन
Shamli news, truck accident in uttar pradesh 1 killed and many injured
हादसे में क्षतिग्रस्त ट्रक और साइड में घायल बच्चा - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में शुक्रवार तड़के एक भीषण हादसा हो गया। इस हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन


मेरठ करनाल-हाईवे पर काबडौत पुल के पास आज सुबह सड़क किनारे खड़े धान से भरे ट्रक में पीछे से आ रहे कैंटर ने जोरदार टक्कर मार दी। इसी बीच मेरठ की ओर से आ रहे एक अन्य ट्रक कैंटर से भिड़ गया। टक्कर की वजह कैंटर में पंचर होना बताई जा रही है।
विज्ञापन


इस हादसे में कैंटर में सवार मुरादाबाद जनपद के गांव के कई परिवारों के करीब 30 लोग सवार थे। जो पंजाब में ईंट भट्टे पर काम करने जा रहे थे। इस घटना में कैंटर चालक की मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि नौ लोगों की गंभीर हालत होने के चलते उन्हें मेरठ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है। मृतक कैंटर चालक हैप्पी उर्फ राजीव सिंह निवासी कपूरथला पंजाब के रूप में शिनाख्त हुई है।

घायलों के नाम-
तीर्थ सिंह, संतोष, रितेश, आदित्य, विशाखा, उदय पाल, साक्षी, सीमा देवी, रमेश, बिजेंद्र, अंजलि, खुशी, शिवम, दीप, हरवीर, गुड़िया और सतनाम सिंह (ट्रक ड्राइवर)।

मेरठ रेफर किए गए घायलों के नाम-
रेवत सिंह, कविता, सुखिया, आदेश कुमारी, मनपीत, महिला, सीमा, सतीश, ऊषा और भीम सैन।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed