{"_id":"5f4f281b8ebc3e530b1d38c9","slug":"shamli-news-the-body-of-the-bsf-jawan-has-reached-the-village-from-west-bengal","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएफ जवान की मौत का मामला: अपने लाल का चेहरा देख बिलख पड़े परिजन, पत्नी ने लगाया ये गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएफ जवान की मौत का मामला: अपने लाल का चेहरा देख बिलख पड़े परिजन, पत्नी ने लगाया ये गंभीर आरोप
Wed, 02 Sep 2020 10:36 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 02 Sep 2020 10:36 AM IST
विज्ञापन
विलाप करते परिजन और जवान का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में शामली जनपद के गांव लांक निवासी बीएसएफ जवान विकास कुमार का पार्थिव शरीर बुधवार को घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सांत्वना देने वालों का भी तांता लगा है। वहीं जवान की पत्नी पम्पा मेहता ने आरोप लगाया है कि उनके पति की हत्या की गई है। उनका कहना है कि उन्हें वहां पर शव नहीं दिखाया गया। गांव में आने के बाद ही शव को दिखाया गया। पम्मा भी बीएसएफ में ही तैनात हैं।
विज्ञापन
उधर, जवान के पार्थिव शरीर के गांव में पहुंचने की सूचना पर एडीएम अरविंद कुमार सिंह, एएसपी राजेश श्रीवास्तव भी गांव में पहुंच गए हैं। फिलहाल गांव में पंचायत चल रही है। परिजनों की मांग है कि शव का दोबारा से पोस्टमार्टम होना चाहिए। परिजनों ने यह भी कहा कि जवान को शहीद का दर्जा, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और मामले की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
ये है पूरी घटना
गांव लांक निवासी विकास कुमार (25 वर्ष) पुत्र भंवर सिंह कश्यप बीएसएफ में कांस्टेबल के पद वर्तमान में पश्चिमी बंगाल में नदिया जिले के सीमानगर में तैनात थे। रविवार की रात परिजनों को बीएसएफ अधिकारियों ने फोन कर गोली लगने से विकास की मौत होने की सूचना दी थी। मंगलवार को भी जवान का शव गांव नहीं लाया जा सका। जवान के चचेरे भाई कमल नयन ने बताया कि बीएसएफ अधिकारियों ने बताया कि रात में किसी समय फ्लाइट से दिल्ली पहुंचेंगे। इसके बाद जवान का पार्थिव शरीर गांव पहुंचेगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: देश पर कुर्बान हुआ मुजफ्फरनगर का लाल, दिसंबर में होनी थी शादी, परिवार पर टूटा गम का पहाड़, तस्वीरें
वहीं बीएसएफ जवान के पिता भंवर सिंह कश्यप, मां मानो देवी, बहनें सुशीला और बबीता समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सदर विधायक तेजेंद्र निर्वाल भी मंगलवार को गांव में पहुंचे थे। उन्होंने जवान के परिजनों को सांत्वना दी थी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/