उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर शहर में एक परिवार पर गम का पहाड़ टूट गया। जहां परिवार अपने लाल की शादी की तैयारियां करने में लगा हुआ था, वहीं शनिवार को खुशियां गम में बदल गईं। बेटे की शहादत की खबर आते ही परिवार में कोहराम मच गया। करीब तीन महीने बाद शहीद प्रशांत शर्मा की शादी होनी थी। आगे जानिए पूरा अपडेट-
2 of 7
प्रशांत शर्मा का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि प्रशांत शर्मा का परिवार शहर के बुढ़ाना मोड़ स्थित रहता है। सेना मुख्यालय से परिवार को सूचना मिली कि शुक्रवार देर रात को दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में हुई मुठभेड़ में प्रशांत शर्मा शहीद हो गए। इस दौरान सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया।
3 of 7
प्रशांत शर्मा का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
मूल रूप से जनपद बागपत के गांव बिजरौल निवासी सेना से रिटायर्ड सूबेदार शीशपाल शर्मा करीब दस साल से मुजफ्फरनगर शहर के बुढ़ाना मोड़ पर रहने लगे थे। उनका बड़ा बेटा प्रशांत शर्मा वर्ष 2017 में सेना में भर्ती हुआ था। करीब छह माह पूर्व प्रशांत की ड्यूटी पुलवामा में लगी थी।
4 of 7
प्रशांत शर्मा का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि दो दिन पहले ही प्रशांत का फोन आया था। प्रशांत ने अपने पिता और छोटे भाई से बात की थी। परिजनों के अनुसार, अपनी शादी को लेकर भी प्रशांत ने पिता से बात की थी। प्रशांत का रिश्ता मेरठ निवासी एक लड़की से हो चुका था। अब छह दिसंबर को प्रशांत की शादी होनी थी। लेकिन उससे पहले ही परिवार पर गम का पहाड़ टूट गया।
5 of 7
प्रशांत शर्मा का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
वहीं फरवरी 2020 में ही प्रशांत की बड़ी बहन की शादी मेरठ में हुई थी। बहन की शादी के बाद परिवार में प्रशांत की शादी को लेकर तैयारियां चल रही थी। प्रशांत की शादी को लेकर परिवार बहुत खुश था। लेकिन शादी से पहले ही प्रशांत देश पर कुर्बान हो गया।