UP: शामली में भिड़े दो पक्षों के लोग, संघर्ष में सात लोग हुए घायल, पुलिस ने कई को लिया हिरासत में
UP News : शामली के कांधला में दो पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान पक्षों के लोगों में जमकर संघर्ष हुआ, जिसमें सात लोग घायल हो गए हैं। उधर, पुलिस ने कई को हिरासत में लिया है।
विस्तार
शामली जनपद के कांधला में मामूली बात को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। जिसमें दोनों पक्षों के सात लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां पर पुलिस की मौजूदगी में घायलों का उपचार कराया गया। घटना के संबंध में पुलिस ने कुछ लोगों को भी हिरासत में लिया है।
गुरुवार रात कस्बे के मोहल्ला शेखजादगान निवासी बिलाल व वाजिद के बीच मामूली विवाद को लेकर कहासुनी हो गई। दोनों पक्षों के बीच हंगामा पर जाने के बाद दर्जनों लोग मौके पर जमा हो गए। इस दौरान देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोगों में संघर्ष हो गया।
यह भी पढ़ें: UP: पश्चिमी यूपी में गहरी हो रहीं धर्मांतरण की जड़ें, चर्चित रहे ये केस, अब फिर सामने आया नया मामला
बताया गया कि दोनों पक्षों के बीच हुए संघर्ष में वाजिद, साबिर, साजिद दूसरे पक्ष से आमिर, कादिर, एहसान, शाबीर सहित सात लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर दोनों पक्षों को मौके से तितर-बितर किया।
यह भी पढ़ें: प्यार से मर्डर तक की कहानी: तड़पती रही प्रेमिका, नहीं पसीजा प्रेमी का दिल, हत्या के खुलासे पर अफसर भी हैरान
इसके बाद पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। घटना के संबंध में पुलिस ने झगड़ा कर रहे कुछ लोगों को भी हिरासत में लिया है।