{"_id":"67670d5410342de688072c54","slug":"shamli-malandi-dullakhedi-will-be-widened-and-beautified-meerut-news-c-26-1-sal1002-133883-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: शामली-मालैंडी-दुल्लाखेड़ी का होगा चौड़ीकरण और सुंदरीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: शामली-मालैंडी-दुल्लाखेड़ी का होगा चौड़ीकरण और सुंदरीकरण
Sun, 22 Dec 2024 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sun, 22 Dec 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
शामली। थानाभवन विस क्षेत्र के लोगों के लिए खुशखबरी है। पूर्व मंत्री सुरेश राणा के प्रयास से शामली-मालेंडी-दुल्लाखेड़ी मार्ग के चौड़ीकरण, सुंदरीकरण के लिए सरकार ने 43.71 करोड़ के बजट को स्वीकृत कर लिया है। जल्द ही मार्ग पर निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
दरअसल, शामली-मालेंडी-दुल्लाखेड़ी मार्ग पिछले काफी समय से जर्जर हालत में है। सड़क टूटने के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। कुछ समय पूर्व ही पूर्व मंत्री ने मार्ग निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग को पत्र भेजा था। साथ ही, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मार्ग निर्माण की मांग की थी। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के अनुसार मार्ग निर्माण को स्वीकृति मिल गई है, जिसके लिए 43.71 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। जल्द ही मार्ग पर निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। पूर्व मंत्री ने स्वीकृति प्रदान करने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया।
गढ़ीपुख़्ता में महावीर चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़क के चौड़ीकरण का बजट स्वीकृत होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व पूर्व मंत्री सुरेश राणा का आभार व्यक्त किया। इस दौरान मिठाई बांटकर खुशी मनाई। इस दौरान मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, रेनू शर्मा, नरेश सैनी, योगेश, नीरज जैन, रॉकी चौधरी, अनिल खटीक, आदेश प्रधान, राजेंद्र शर्मा मौजूद रहे।