फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shamli hot weather and heat wave continues temperature reached 44 degree celsius

गर्मी से हाल बेहाल: टूटा पिछले साल का रिकॉर्ड, तापमान पहुंचा 44 डिग्री, ऐसे करें बचाव

Sat, 01 Jun 2019 01:23 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Sat, 01 Jun 2019 01:23 PM IST
विज्ञापन
Shamli hot weather and heat wave continues temperature reached 44 degree celsius
गर्मी का कहर - फोटो : अमर उजाला

शामली में छह दिनों से भीषण गर्मी के चलते पिछले साल का रिकॉर्ड टूट गया है। यहां शुक्रवार को पारा 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार सबसे गरम दिन रिकॉर्ड दर्ज किया।

विज्ञापन


वहीं मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार सोमवार तक भीषण गर्मी और लू का कहर जारी रहेगा। चिकित्सकों ने सलाह दी है कि दोपहर 12 बजे से लेकर शाम पांच बजे तक लोग अपने घर से बाहर न निकलें।
विज्ञापन


छह दिन से गर्मी और लू का कहर बढ़ रहा है। दिन निकलते ही आसमान से आग बरसानी शुरू हो जाती है। दोपहर होते ही गर्मी और लू के थपेड़ों से लोगों का हाल बेहाल हो जाता है। पिछले छह दिन में भीषण गर्मी और लू चलने से दिन का पारा सात डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम पारा चार डिग्री तापमान बढ़ा है। दिन और रात के तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी होने से शुक्रवार को दिन का पारा 44 डिग्री और रात का 27 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया। शुक्रवार इस साल का सबसे गरम दिन दर्ज किया गया। पिछले सालों का रिकॉर्ड उठाकर देखें तो जिले में गर्मी के मौसम में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक औसतन रहा है। 43- 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर अधिकतम तापमान नहीं पहुंचा है। इस साल भीषण गर्मी में लू चलने से आने वाले चार दिनों में 45 डिग्री बढ़ोतरी की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Shamli hot weather and heat wave continues temperature reached 44 degree celsius
गर्मी का कहर - फोटो : अमर उजाला

कृषि विज्ञान केंद्र बघरा-जानसठ के निदेशक डॉक्टर पीके सिंह ने बताया कि तापमान बढ़ना और लू चलना अच्छे मानसून का सूचक है। 29 जून को मानसून पश्चिमी उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर जाएगा। 96 प्रतिशत मानसूनी बारिश होने की संभावना है। ज्यादा तापमान बढ़ने से सब्जियों को ज्यादा पानी की जरूरत है। लू और गर्मी होने से गहरी जुताई के कीट मर जाएंगे। इसके अलावा उन्होंने बताया कि गर्मी भी नौ दिन और रहेगी। छह दिन बीत चुके हैं, सिर्फ तीन दिन शेष है। ज्यादा तापमान बढ़ना वायुमंडल का प्रदूषण का मुख्य कारण है।

गर्म हवाएं और लू से ऐसे करें बचाव
पर्याप्त मात्रा में पानी तरल पदार्थ छाछ, नींबू का पानी, आम का उपयोग करें।
हल्के रंग के सूती एवं ढीले कपड़े पहनें और सिर को ढके, कड़ी धूप से बचें।
लू से प्रभावित व्यक्ति को छाया में लिटाकर सूती गीले कपड़े से पौछे अथवा नहलाएं, चिकित्सक से संपर्क करें।
लू लगने के लक्षणों को पहचानें, यदि कमजोरी लगे, सिर दर्द हो, उल्टी जैसा महसूस हो, तेज पसीना, झटका जैसा महसूस हो और चक्कर आए, तो तुरंत डॉक्टर से मिले। 
बीमार, गर्भवती महिलाएं और और कामगार अतिरिक्त सावधानी बरतें।
संतुलित हल्का नियमित भोजन करें, अधिक प्रोटीन वाले बासी खाद पदार्थ खाने से बचें। जानवरों को छाया में बांधे और उन्हें पानी पिलाएं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed