फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shamli, Demonstration continues of farmers, and warns of change of religion

किसानों ने अदा की नमाज, बोले- नहीं हुआ गन्ना भुगतान तो कर लेंगे धर्म परिवर्तन

Sat, 19 Jan 2019 10:44 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 19 Jan 2019 10:44 PM IST
विज्ञापन
Shamli, Demonstration continues of farmers, and warns of change of religion
किसानों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

शामली में नए और पुराने संपूर्ण बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर किसान यूनियन कार्यकर्ताओं का चौथे दिन भी कलेक्ट्रेट में बेमियादी धरना जारी रहा। इस दौरान किसानों ने केंद्र और प्रदेश सरकार की आलोचना करते हुए नमाज अदा की। चेतावनी दी कि 20 जनवरी तक उनकी मांग को पूरा नहीं किया गया, तो किसान धर्म परिवर्तन करने को मजबूर हो जाएंगे।

विज्ञापन


शनिवार को किसान यूनियन कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट में बेमियादी धरना जारी रहा। धरना स्थल पर दोपहर दो बजे सरकार को निष्क्रिय मानते हुए नमाज अदा की गई। किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सवित मलिक ने कहा कि गन्ने का संपूर्ण बकाया भुगतान के लिए कलेक्ट्रेट में पिछले चार दिन से प्रदर्शन चल रहा है। डीएम ने किसानों की समस्या का 20 जनवरी तक समस्या समाधान करने का समय दिया है। गन्ने के संपूर्ण भुगतान की मांग के लिए किसान मुंडन कराकर और अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन कर चुके हैं। उसके बाद भी सरकार किसानों की समस्याओं पर गौर नहीं कर रही है।

विज्ञापन

किसानों ने चेतावनी दी कि 20 जनवरी तक उनकी मांग को पूरा नहीं किया, तो किसान धर्म परिवर्तन करने को मजबूर हो जाएंगे। गठवाला खाप के चौधरी हरिकिशन मलिक के पुत्र राजेंद्र सिंह मलिक की अध्यक्षता में चले बेमियादी धरने में कहा कि 21 जनवरी को कलक्ट्रेट में किसानों की विशाल पंचायत आयोजित की जाएगी।
 
उन्होंने किसानों से भारी संख्या में कलक्ट्रेट में भारी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने मुख्यमंत्री से गन्ने का संपूर्ण बकाया भुगतान चीनी मिलों से कराए जाने की मांग की है। मौके पर सगीर त्यागी, इसरार त्यागी, अकलीम, फुरकान, बलवा के पूर्व प्रधान हासिम, अकबर अली, चौधरी श्याम सिंह, किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष मनोज पंवार, जयवीर सिंह कुड़ाना, मास्टर भोपाल सिंह, संजीव लिलौन, रणवीर सिंह, अकबर अली, श्याम सिंह गुर्जर, इसरार त्यागी मौजूद रहे। संचालन जगवीर सिंह फौजी ने किया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed