फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shamli: Bike rider dies due to collision with ambulance, police accused of misbehavior

Shamli: एंबुलेंस की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पुलिस पर बदसलूकी का आरोप

Mon, 17 Oct 2022 11:44 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 17 Oct 2022 11:44 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के शामली में एंबुलेंस की टक्कर लगने से एक व्यक्ति घायल हो गया। बताया गया कि चालक व्यक्ति को अस्पताल नहीं लेकर गया जहां उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Shamli: Bike rider dies due to collision with ambulance, police accused of misbehavior
मौके पर मौजूद लोग व पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली में सरकारी एंबुलेंस की टक्कर लगने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। एंबुलेंस चालक संवेदनहीनता दिखाते हुए घायल को अस्पताल नहीं ले गया, जिससे बाद घायल की मौत हो गई। इसके विरोध में दर्जनों लोगों ने हंगामा किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों पर बदलसूकी का आरोप लगाया। मौके पर पहुंचे पालिकाध्यक्ष की ओर से कोतवाल से वार्ता करने के बाद आश्वासन पर मामला शांत हुआ।

विज्ञापन


सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे भूरा रोड पर नाहिद हसन कॉलोनी के पास तिसंग निवासी एक युवक पालक लेकर सब्जी मंडी के लिए जा रहा था। इसी दौरान अचानक गन्ने के खेत से सड़क पर आए आवारा बछड़े से टकराकर वह घायल हो गया।
विज्ञापन


इसी दौरान भूरा से कैराना की ओर जा रही सरकारी एंबुलेंस ने घायलों को बचाने के प्रयास में वहां से गुजर रहे कैराना के मोहल्ला दरबारखुर्द निवासी मोहम्मद मूसा (42) की बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें मूसा भी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: बंदिशें बेअसर, हवा में बढ़ रहा प्रदूषण, एनसीआर में तीसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा मेरठ, एक्यूआई 252

प्रत्यक्षदर्शी हाजी इनाम निवासी गांव चंदपुरा थाना गंगोह सहारनपुर ने बताया कि एंबुलेंस की टक्कर से घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने के लिए उसने शोर मचा दिया, जिसके बाद कुछ दूरी पर एंबलेंस भी रुक गई।

आरोप है कि चालक ने घायल को अस्पताल नहीं पहुंचाया, जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। प्रत्यक्षदर्शी इनाम का आरोप है कि जब उसने मोबाइल से मौके की वीडियो बनाई, तो पुलिसकर्मियों ने उसके साथ में बदसलूकी की और मोबाइल से वीडियो को डिलीट कर दिया गया।

यह भी पढ़ें:दीपक हत्याकांड:  बागपत पुलिस ने  फैमीद और आसिफ को 10 घंटे की रिमांड पर लेकर क्राइम सीन दोहराया

पुलिस पर जबरदस्ती शव उठाने का भी आरोप है। बाद में दर्जनों लोगों ने कोतवाली पहुंचकर घेराव करने का प्रयास किया। इस दौरान पालिकाध्यक्ष हाजी अनवर हसन व उनके पुत्र अनम हसन कोतवाली पहुंचे।

उन्होंने मृतक के परिजनों के साथ में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार त्यागी से वार्ता की, जिन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इसके बाद पालिकाध्यक्ष ने परिजनों व लोगों को शांत किया। पुलिस का कहना है कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। तहरीर के आधार पर  कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed