शामली: चीनी मिलों पर 346 करोड 29 लाख रुपये बकाया, पेराई शुरू होते ही नया भी बढ़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के शामली जिले की चीनी मिलें अभी तक पिछले गन्ना सत्र का 346 करोड़ 29 लाख रुपये का बकाया भुगतान नहीं कर पाई हैं, जबकि नए पेराई सत्र का 325 रुपये प्रति क्विंटल की दर से 85 करोड 60 लाख 50 हजार रुपया का बकाया और बढ़ गया है।
पेराई सत्र शुरू हुए 15 दिन से ज्यादा बीतने के बावजूद अभी तक गन्ना मूल्य भी घोषित नहीं हुआ है। किसान बिना रेट घोषित हुए ही गन्ने की सप्लाई कर रहे हैं। नया और पुराना मिलाकर शुगर मिलों पर लगभग 431 करोड़ 89 लाख रुपये का बकाया हो गया है। यदि इस पेराई सत्र में गन्ना मूल्य बढ़ा तो बकाया राशि और ज्यादा हो जाएगी।
जिले की शामली, ऊन और थानाभवन चीनी मिलों पर पिछले पेराई सत्र का 346 करोड़ 29 लाख रुपये बकाया है। शामली मिल पर 118 करोड 60 लाख रुपये, ऊन मिल पर 86 करोड़ 55 लाख रुपये, थानाभवन मिल पर 141 करोड 13 लाख रुपये बकाया है। नए गन्ना पेराई एक नवंबर से चालू हो चुका है। थानाभवन और ऊन मिल एक नवंबर और शामली मिल सात नवंबर से अपना गन्ना पेराई सत्र शुरू कर चुकी हैं।
नए पेराई सत्र में जिले की चीनी मिलें 26 लाख 34 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई कर चुकी है। थानाभवन मिल 12 लाख 31 हजार क्विंटल, ऊन मिल आठ लाख 69 हजार क्विंटल, शामली मिल 5 लाख 34 हजार क्विंटल गन्ने की खरीद कर चुकी हैं। नए पेराई सत्र में प्रदेश सरकार द्वारा दस रुपये गन्ना मूल्य बढ़ाए जाने की कवायद चल रही है।
नए पेराई सत्र गन्ना खरीद का 325 रुपये गन्ना मूल्य का आंकलन किया जाए, तो जिले की चीनी मिलों पर नए पेराई सत्र का 85 करोड़ 60 रुपया किसानों का बकाया हो चुका है। यदि इस बार रेट बढ़े तो बकाया और ज्यादा हो जाएगा। डीसीओ विजय बहादुर सिंह ने बताया कि चीनी मिलों पर किसानों का बकाया गन्ना भुगतान का दबाव बनाया जा रहा है।
क्षमता से कम गन्ना पेराई कर रही हैं चीनी मिलें
नए पेराई सत्र में जिले की चीनी मिलें अपनी पेराई क्षमता के अनुरूप नहीं चल पा रही है। गन्ना विभाग कार्यालय के रिकार्ड के मुताबिक जिले की थानाभवन की क्षमता 90 हजार क्विंटल प्रतिदिन हैं। मिल अभी तक 69 हजार क्विंटल पेराई कर रही है।
वर्ष 2019-20 का जिले की चीनी मिलों पर बकाया का आंकड़ा
चीनी मिलें- बकाया धनराशि-
1- शामली- -118 करोड़ 60 लाख रुपये--
2- ऊन - - 86 करोड़ 55 लाख रुपये-
3- थानाभवन- -141 करोड़ 13 लाख रुपये-
कुल बकाया धनराशि-- 346 करोड़ 29 लाख रुपये-
- वर्ष 2020- 21 का जिले की मिलों द्वारा गन्ना खरीद का आंकड़ा
- मिलें- गन्ना खरीद लाख क्विंटल में पेराई क्षमता प्रतिदिन-
1-शामली- -534000
2- ऊन- - 86900
3- थानाभवन- 123100
कुल गन्ना खरीद- 2634000
इन्होंने कहा...
गन्ना मूल्य निर्धारण की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही गन्ना मूल्य घोषित हो जाएगा। - सुरेश राणा, गन्ना मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार।