{"_id":"68ed0e7274dfd7a5960d7c19","slug":"shalu-won-the-gold-medal-in-the-800-meter-race-meerut-news-c-40-1-smrt1041-110397-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: 800 मीटर दौड़ में शालू ने गोल्ड मेडल झटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: 800 मीटर दौड़ में शालू ने गोल्ड मेडल झटका
विज्ञापन
ए एस इंटर कालेज में 69 वीं तीन दिवसीय जनपदीय एथलेटिक्स क्रीडा प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते छात
69वीं तीन दिवसीय जनपदीय एथलेटिक्स क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। एएस इंटर कॉलेज में 69वीं तीन दिवसीय जनपदीय एथलेटिक्स क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। अंडर 19 सीनियर बालिका वर्ग में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज परीक्षितगढ़ की छात्रा शालू ने 2.51 मिनट में 800 मीटर दौड़ पूरी कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया। जवाहर इंटर कॉलेज राधना की काजल ने 2.53 मिनट में सिल्वर मेडल और एएस इंटर कॉलेज की अंशिका ने 2.54 मिनट में दौड़ पूरी कर कांस्य पदक प्राप्त किया।
800 मीटर बालक वर्ग सीनियर वर्ग में आचार्य नेमी सागर जैन इंटर कॉलेज के संदीप कुमार ने 2.11 मिनट में 800 मीटर दौड़ पूरी कर गोल्ड मेडल, राजकीय इंटर कॉलेज मेरठ के मनीष ने 2.13 मिनट में दौड़ पूरी कर सिल्वर मेडल और गांधी स्मारक देवनागरी इंटर कॉलेज परीक्षितगढ़ के हर्षित ने 2.14 मिनट में दौड़ पूरी कर कांस्य पदक प्राप्त किया। मुख्य अतिथि अमित अग्रवाल द्वारा विजेता छात्र-छात्राओं को मेडल एवं प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि एसडीएम संतोष कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार, पालिका अध्यक्ष अखिल कुमार कौशिक, प्रबंधक पवन कुमार रस्तोगी, जनपदीय क्रीड़ा सचिव सुषमा यादव, प्रधानाचार्य डॉ. मेघराज सिंह द्वारा प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन
विधायक अमित अग्रवाल ने कहा कि भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार के नेतृत्व में आज देश में नहीं बल्कि दुनिया में भारत का नाम खेलों के क्षेत्र में सूची में ऊपर से देखा जाता है। खेल के प्रति सरकार ने मेरठ के सलावा में खेल विश्वविद्यालय की स्थापना की है। इससे नवयुवकों को ओर अधिक प्रोत्साहन मिलेगा। प्रधानाचार्य डॉ. मेघराज सिंह ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। संचालन इलमा एवं विभा जैन ने संयुक्त रूप से किया।