फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shadi-kirtan-compatible Nihal

शबद-कीर्तन से संगत निहाल

Mon, 18 Nov 2019 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Shadi-kirtan-compatible Nihal
नूरपुर में खालसा इंटर कॉलेज में गुरुवाणी कीर्तन करता रागी जत्था। - फोटो : BIJNOR
शबद-कीर्तन से संगत निहाल
विज्ञापन

नूरपुर। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के तत्वावधान में गुरुनानक देव जी का 550वां प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान खालसा इंटर कॉलेज के मैदान में बने भव्य पंडाल में गुरुग्रंथ साहिब की हजुरी में कीर्तन दरबार सजाया गया। गुरुवाणी कीर्तन के समापन के बाद पंज प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन में बड़ी संख्या में सिख संगत ने भाग लिया।

खालसा इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित गुरुवाणी कीर्तन में दरबार साहिब अमृतसर से पधारे रागी भाई एवं स्थानीय कीर्तन जत्थे ने गुरुवाणी कीर्तन से संगत को निहाल किया। किरत करो, नाम जपो, वंड के छकों को अंगीकार, गुरुवाणी के माध्यम से रागियों ने गुरुनानक देव जी का संदेश देते हुए आडंबरों से दूर रहकर मानव कल्याण के लिए कार्य करने को कहा। कार्यक्रम के दौरान जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी प्रधान सतवंत सलूजा, हरभजन सिंह अमन, जितेंद्र बैंस, नवीन कुमार, राजीव जोशी डा. गुरनाम सिंह, व गुरुघर के सेवकों को सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। अरदास के उपरांत दोपहर दो बजे जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल के नारों के साथ नगर कीर्तन का शुभारंभ हुआ। पंज प्यारों की अगुवाई में निकाली गए नगर कीर्तन में फूलों से सुसज्जित वाहन में गुरुग्रंथ साहिब की सवारी बिराजमान थी। गुरुग्रंथ साहिब की सवारी के आगे महिला और पुरुष पानी का छिड़काव कर सफाई करते चल रहे थे। बैंड बाजों के साथ निकाले गए नगर कीर्तन में सिखों के इतिहास पर प्रकाश डालती झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। अखाड़ेे में शामिल युवाओं ने अनेक हैरतअंगेज करतब दिखाकर मंत्रमुग्ध कर दिया। खालसा इंटर कॉलेज से शुरु हुआ नगर कीर्तन कस्बे के मुख्य मार्गों से होता हुआ गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर संपन्न हुआ। नगर कीर्तन का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर और जलपान कराकर स्वागत किया गया। आयोजन में गुरुद्वारा प्रधान जोगेंद्र सिंह लाला, सेक्रेट्री अवतार सिंह, रणवीर सिंह, अमृत सिंह लोहिया, महताब सिंह सहित समस्त सिख संगत का योगदान रहा। कार्यक्रम के दौरान संगत को अटूट लंगर छकाया गया।

नूरपुर में निकले नगर कीर्तन में शामिल अखाड़े में करतब दिखाते सिख युवक।

नूरपुर में निकले नगर कीर्तन में शामिल अखाड़े में करतब दिखाते सिख युवक।- फोटो : BIJNOR

नूरपुर में निकले नगर कीर्तन में शामिल पंज प्यारे।

नूरपुर में निकले नगर कीर्तन में शामिल पंज प्यारे।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed