{"_id":"6959fbb878737d36370963b2","slug":"shadab-jakati-case-police-recorded-statements-of-shadab-and-his-wife-sajiya-accuser-khurshid-did-not-come-2026-01-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शादाब जकाती मामला: पुलिस ने दर्ज किए शादाब और उसकी पत्नी साजिया के बयान, नहीं आया आरोप लगाने वाला खुर्शीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादाब जकाती मामला: पुलिस ने दर्ज किए शादाब और उसकी पत्नी साजिया के बयान, नहीं आया आरोप लगाने वाला खुर्शीद
Sun, 04 Jan 2026 11:03 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 04 Jan 2026 11:03 AM IST
सार
Meerut News: शादाब ने आरोप लगाया था कि शादाब जकाती उसकी पत्नी ईरम को अपने साथ ले जाता है और उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। वहीं बाद में खुर्शीद अपनी बात से मुकर गया और तीनों का एकसाथ एक वीडियो भी जारी किया गया।
विज्ञापन
शादाब जकाती और ईरम।
- फोटो : इंस्टाग्राम
विस्तार
मेरठ के इंचौली निवासी कंटेंट क्रिएटर शादाब जकाती और उसके साथ वीडियो बनाने वाली ईरम के मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने शादाब और उसकी पत्नी साजिया सहित अन्य लोगों के बयान दर्ज किए हैं। वहीं शादाब और अपनी पत्नी ईरम पर आरोप लगाने वाले खुर्शीद के बयान होने बाकी हैं। इधर सोशल मीडिया पर एक और वीडियो सामने आया है। इसमें खुर्शीद, शादाब, ईरम के साथ बैठा है और कह रहा है कि वह खुद ईरम को शादाब के साथ भेजता है। पुलिस सभी बिंदुओं को रिपोर्ट में शामिल कर जांच कर रही है। रविवार को जांच रिपोर्ट अधिकारियों को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
Trending Videos
दरअसल तीन दिन पहले खुर्शीद ने शादाब जकाती और अपनी पत्नी ईरम पर हत्या की धमकी देने का आरोप लगाया था। इस मामले में एसपी देहात ने सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह को जांच सौंपी थी। सीओ ने शनिवार को शादाब, उसकी पत्नी साजिया सहित अन्य लोगों के बयान दर्ज किए, लेकिन इंचौली निवासी खुर्शीद पुलिस के सामने उपस्थित नहीं हुआ। उसके बयान दर्ज होने बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीओ के मुताबिक करीब एक सप्ताह पूर्व भी शादाब और खुर्शीद व अन्य लोगों में विवाद हुआ था। इसकी तहरीर भी इंचौली थाने में आई थी। वहीं 31 दिसंबर की रात को फिर से विवाद हुआ और खुर्शीद ने इंचौली थाने पहुंचकर शादाब और अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाते हुए दोनों से जान का खतरा बताया था। सीओ सदर देहात के मुताबिक रविवार सुबह को खुर्शीद के बयान दर्ज कर जांच रिपोर्ट तैयार हो जाएगी और उच्च अधिकारियों को भेज दी जाएगा।
खुर्शीद अपनी बात से पलटा, बोला- अपनी मर्जी से भेजता हूं
शुक्रवार रात इस मामले से जुड़ा एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें शादाब जकाती, खुर्शीद और उसकी पत्नी ईरम एक साथ बैठे हुए हैं। इस वीडियो में पहले शादाब जकाती खुर्शीद से कहता है कि बोल, मैं ईरम को अपनी मर्जी से भेजता हूं, बोल। इसके बाद खुर्शीद बोलता है कि हां भाई साहब मैं अपनी मर्जी से भेज रहा हूं। शादाब भाई ले जा रहे हैं, हमारी बीवी जा रही हैं। इनकी खुशी में मेरी खुशी। ठीक है भाई साहब। इसके बाद शादाब बोलता है कि अगर ऐसा है तो रोना ही काहे का है भाई।
शुक्रवार रात इस मामले से जुड़ा एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें शादाब जकाती, खुर्शीद और उसकी पत्नी ईरम एक साथ बैठे हुए हैं। इस वीडियो में पहले शादाब जकाती खुर्शीद से कहता है कि बोल, मैं ईरम को अपनी मर्जी से भेजता हूं, बोल। इसके बाद खुर्शीद बोलता है कि हां भाई साहब मैं अपनी मर्जी से भेज रहा हूं। शादाब भाई ले जा रहे हैं, हमारी बीवी जा रही हैं। इनकी खुशी में मेरी खुशी। ठीक है भाई साहब। इसके बाद शादाब बोलता है कि अगर ऐसा है तो रोना ही काहे का है भाई।