{"_id":"6a20581e7c206985e20ece48","slug":"sexual-violence-against-a-child-video-made-viral-meerut-news-c-43-1-smrt1044-100931-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बालक के साथ यौन हिंसा,वीडियो बनाकर किया वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बालक के साथ यौन हिंसा,वीडियो बनाकर किया वायरल
विज्ञापन
- आरोपी दो किशोरों में से एक को पुलिस ने पकड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
किठौर। एक सप्ताह पूर्व क्षेत्र के एक गांव में दो किशोरों ने गांव के ही 11 साल की बालक के साथ यौन हिंसा करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित परिजनों की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया है।
थाना प्रभारी सुबोध कुमार सक्सेना ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता पिता ने तहरीर दी। बताया कि एक सप्ताह पहले गांव के ही दो किशोर उसके 11 साल के बेटे को बहला-फुसलाकर जंगल में ले गए और उसके साथ यौन हिंसा की। उसका वीडियो भी बना लिया। आरोपियों ने वीडियो वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें घटना की जानकारी हुई। सीओ किठौर प्रमोद कुमार सिंह का कहना है कि दोनों आरोपी भी नाबालिग हैं। इनमें से एक को पकड़ कर पूछताछ की जा रही है। दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस लगी है।
-- -- -- -- -- -- --