फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   sexual assault victim hanged in Meerut, the audio went viral after death

इंसाफ नहीं मिला तो दुष्कर्म पीड़िता ने लगाई फांसी, मौत के बाद वायरल हुआ ऑडियो

Fri, 14 Feb 2020 01:08 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 14 Feb 2020 01:08 PM IST
विज्ञापन
sexual assault victim hanged in Meerut, the audio went viral after death
प्रतीकात्मक तस्वीर
मेरठ के मवाना में पुलिस से क्षुब्ध होकर दुष्कर्म पीड़िता के खुदकुशी करने का मामला तूल पकड़ रहा है। गुरुवार को किशोरी का शव गांव पहुंचा तो ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया। छह घंटे तक ग्रामीण और परिजन बेटी का शव रखकर इंसाफ मांगते रहे। बाद में पुलिस प्रशासन ने पीड़ित परिवार को दस लाख रुपये मुआवजा दिलवाने का आश्वासन देकर शांत कराया।
विज्ञापन


मवाना में एक नाबालिग से 65 साल से व्यक्ति ने तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया था। पुलिस द्वारा नामजद आरोपी बृजपाल की गिरफ्तारी न होने पर किशोरी ने बुधवार को फांसी लगाकर जान दे दी थी। शव का पोस्टमार्टम होने के बाद गुरुवार सुबह किशोरी का शव गांव पहुंचा। ग्रामीणों ने अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी लगते ही पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस दौरान महिलाओं ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। मामला तूल पकड़ने पर पूर्व एमएलसी हरपाल सिंह सैनी, पूर्व ब्लाक प्रमुख धीरज पहाड़पुरिया, सपा नेता अतुल प्रधान भी मौके पर पहुंचे। 

एसडीएम मवाना ऋषिराज ने पीड़िता के परिजनों से बात की। आश्वासन दिया कि तीन दिन में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 10 लाख की आर्थिक मदद की जाएगी। करीब छह घंटे बाद परिजन शव का अंतिम संस्कार करने के लिए तैयार हुए। पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार हुआ। एसएसपी अजय साहनी का कहना है कि अभी पुलिस जांच करने में जुटी है। 

दुष्कर्म पीड़िता का एक ऑडियो गुरुवार शाम वायरल हुआ। इसमें किशोरी की फोन पर नामजद आरोपी के परिवार से बात हो रही है। वह पिता और ताऊ पर मारपीट का आरोप लगा रही है। साढ़े आठ हजार रुपये देकर मेडिकल कराने की बात कह रही है। किशोरी कह रही है कि धीरज पहाड़पुडिया, मिंटू प्रधान और जलालपुर के प्रधान रोज रात में हमारे घर पर आते हैं और मुझे समझाने लगते हैं। मेरा दिमाग खराब हो रहा है।

परिजनों ने किया प्रताड़ित
किशोरी ने परिजनों की पिटाई और प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर आत्महत्या की है। पिता, ताऊ के अलावा धीरज पहाड़पुरिया और मिंटू प्रधान की भूमिका भी संलिप्त पाई गई है। उनके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया जाएगा। दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से आत्महत्या करने की बात गलत है।  -अविनाश पांडेय, एसपी देहात 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed