{"_id":"5cec1e12bdec22070518dc20","slug":"sexual-assault-attacked-on-woman-in-baghpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: महिला से घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश, पति पर लगाया ये गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: महिला से घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश, पति पर लगाया ये गंभीर आरोप
Mon, 27 May 2019 10:58 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 27 May 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala Graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत में छपरौली थाना क्षेत्र के एक गांव में पति ने महिला पर दूसरे युवक से अनैतिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। ससुरालियों की सह पर अज्ञात व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। पीड़ित ने ससुरालियों से शिकायत की तो उसे कमरे में बंधक बनाकर पीटा और गला दबाकर मारने का प्रयास किया। पीड़ित के पिता ने एसपी के आदेश पर कोतवाली में पति समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी बेटी का निकाह दो साल पहले छपरौली थाना क्षेत्र के एक गांव में हुआ। ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करने लगे। पति ने महिला पर दूसरे युवक से अनैतिक संबंध बनाने की कोशिश की। 22 मई को ससुरालियों की सह पर एक अज्ञात व्यक्ति उसके कमरे में घुस आया और उससे दुष्कर्म करने का प्रयास किया। शोर मचाने पर ससुराल वाले कमरे में पहुंचे। उसने घटना के बारे में ससुरालियों से शिकायत की। ससुरालियों ने उसे कमरे में बंधक बना लिया और उसकी पिटाई की। उसके ऊपर केरोसिन छिड़क कर जिंदा जलाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को बंधन मुक्त कराया। पीड़िता ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
वहीं एएसपी के निर्देश पर सोमवार को आरोपी पति, सास शायरा, ननद हिना व नगमा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश ने बताया कि विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/