फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sex racket exposed in Saraswati Vihar

सरस्वती विहार में पकड़ा सेक्स रैकेट, पांच गिरफ्तर

Wed, 03 Jul 2019 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
Sex racket exposed in Saraswati Vihar
मेरठ......एण्टीहियुमन ट्रैफिकींग थाना पुलिस ने रोहटा रोड से पकडा सैक्स रैकेट मे पकडी गई चार महिलाएं
एएचटीयू ने छापा मारा, चार महिलाओं सहित पांच गिरफ्तार
विज्ञापन

तीन साल से महिला करा रही थी अपने ही मकान में देह व्यापार
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) ने मंगलवार को टीपी नगर क्षेत्र में रोहटा रोड स्थित सरस्वती विहार में छापा मारकर सेक्स रैकेट का खुलासा किया। मौके से चार महिलाओं समेत पांच आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।
एसपी क्राइम डॉ. बीपी अशोक के अनुसार सूचना के आधार पर सीओ एएचटीयू संजीव देशवाल के निर्देशन में एएचटीयू इंस्पेक्टर बृजेश कुमार और महिला पुलिसकर्मियों ने यह छापामारी की। इस दौरान मकान मालकिन और एक महिला के अलावा दो युवतियों और एक ग्राहक एमएम गुप्ता निवासी सूरजकुंड को हिरासत में ले लिया गया। तलाशी के दौरान मकान से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी मालकिन ने बताया कि वह करीब तीन साल से अपने मकान में देह व्यापार करा रही थी। उसके बच्चे बाहर रहते हैं और पति फौज में है। लेकिन सीओ एएचटीयू का कहना है यह अभी जांच का विषय है कि महिला का पति फौज में है या नहीं। वहीं, आरोपी ग्राहक पहले भी यहां आ चुका था। थाना एएचटीयू में पांचों आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राहक को भेजे जाते थे फोटो
इंस्पेक्टर एएचटीयू के अनुसार आरोपी मकान मालकिन के मोबाइल में दो दर्जन से अधिक मोबाइल नंबर संदिग्ध मिले हैं। कुछ महिलाओं के फोटो भी व्हाट्स एप पर भेजे गए थे। पूछताछ में पता चला है कि ग्राहक को कॉल करने के साथ ही फोटो भी भेजे जाते थे और रेट बताया जता था। दो हजार से चार हजार रुपये तक लिए जाते थे।
कई इलाकों में सेक्स रैकेट
आरोपी महिला ने पुलिस को बताया कि परतापुर और कंकरखेड़ा में भी उसने किराए पर मकान लेकर देह व्यापार करा रही है। पुलिस ने दोनों जगह जाकर जांच की। लेकिन मकान बंद मिले।

पुलिसकर्मियों का आना-जाना था
पुलिस की जांच में सामने आया कि इस मकान में जहां एक विभाग के कुछ लोग भी ग्राहक बनकर पहुंचते थे। वहीं पुलिस कर्मियों का भी आना-जाना था।
अमर उजाला ने किया था स्टिंग
अमर उजाला ने शहर के पॉश इलाकों में चल रहे देह व्यापार का स्टिंग किया था। जिसमें सदर बाजार क्षेत्र में एक कोठी में बाहर से लड़कियां लाई जाती हैं। एक माह में पुलिस ने शास्त्रीनगर, टीपीनगर और नौचंदी क्षेत्र में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed