फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sewer line will be cleared, 18 colonies will get relief

सीवर लाइन डलेगी, 18 कॉलोनियों को मिलेगी राहत

Wed, 08 Jul 2020 01:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
Sewer line will be cleared, 18 colonies will get relief
सीवर लाइन डलेगी, 18 कॉलोनियों को मिलेगी राहत
विज्ञापन

मेरठ। बागपत रोड स्थित 18 आवासीय कॉलोनियों को जल्द जलभराव से राहत मिलेगी। इन कॉलोनियों में मेरठ विकास प्राधिकरण की तरफ से सीवर लाइन डालने का कार्य किया जाएगा। रियल एस्टेट डेवलपर्स एसोसिएशन पदाधिकारियों ने एमडीए को बाह्य विकास शुल्क में प्राधिकरण कोष में दिए गए करीब 22.13 करोड़ की डिटेल सौंप दी है।

मेरठ विकास प्राधिकरण की तरफ से 29 जून को रियल एस्टेट डेवलपर्स एसोसिएशन अध्यक्ष अशोक गर्ग के नाम लिखे गए पत्र में बताया कि बागपत रोड पर भोला तिराहे से दिल्ली-देहरादून बाईपास तक सीवर लाइन डाली जाएगी। पत्र में एमडीए ने स्वीकृत कॉलोनियों की सूची और बाह्य विकास शुल्क की जमा धनराशि रसीद सात जुलाई तक देने के लिए कहा था। मंगलवार को अध्यक्ष अशोक गर्ग और महामंत्री कमल ठाकुर ने स्वीकृत कॉलोनियों की सूची, मानचित्रों के नंबर और बाह्य विकास शुल्क का विवरण एमडीए में जमा कर दिया। इसके अलावा दिल्ली पब्लिक स्कूल, रिलायंस पेट्रोल पंप, एएसबी शेरा शोरूम, देवपार्क कॉलोनी के एक करोड़ रुपये भी जमा कराए जाएंगे। रियल एस्टेट डेवलपर्स एसोसिएशन पदाधिकारियों ने एमडीए से सीवर लाइन का कार्य जल्द शुरू करने का निवेदन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed