{"_id":"6a60effd7de4bb32b804545d","slug":"several-trains-including-the-jan-shatabdi-are-running-late-passengers-are-facing-inconvenience-meerut-news-c-14-1-mrt1005-1251826-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: जनशताब्दी समेत कई ट्रेनें लेट, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: जनशताब्दी समेत कई ट्रेनें लेट, यात्री परेशान
विज्ञापन
मंगलवार को गाजियाबाद-नई दिल्ली रेल खंड पर मालगाड़ी के बैगन उतरने से बनी समस्या
दूसरे दिन भी पटरी पर नहीं लौटा रेल यातायात
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। गाजियाबाद-नई दिल्ली रेल खंड पर मंगलवार को मालगाड़ी के बैगन उतरने के बाद से रेल यातायात प्रभावित चल रहा है। बुधवार को दूसरे दिन भी असर देखने को मिला। मेरठ के रास्ते दिल्ली और वापस मेरठ के रास्ते जम्मू, ऋषिकेश समेत अन्य शहरों के लिए चलने वाली अधिकतर ट्रेन लेट रही। जिसके कारण यात्रियों को समस्या से जूझना पड़ा।
बुधवार को मेरठ से श्रीगंगानगर जाने वाली गंगानगर एक्सप्रेस मेरठ सिटी स्टेशन से अपने निर्धारित समय 6:53 बजे दिल्ली की तरफ रवाना हुई यह गाजियाबाद तक केवल 15 मिनट ही लेट रही। इससे आगे दिल्ली तरफ चलने पर ट्रेन दो घंटे लेट हो गई। मेरठ के रास्ते नई दिल्ली जाने वाली नई दिल्ली जनशताब्दी एक्सप्रेस 12056 मेरठ सिटी स्टेशन पर अपने निर्धारित समय सुबह 9:11 बजे की बजाय लगभग दो घंटा देरी से 11:36 बजे पहुंची। दिल्ली तिलक ब्रिज पर लगभग चार घंटा देरी से पहुंची। सहारनपुर-दिल्ली मेमू 64558 मेरठ सिटी स्टेशन पर सुबह 6:20 बजे की बजाय लगभग 40 मिनट देरी से पहुंची। उत्कल एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से लगभग साढ़े तीन घंटे देरी से चली।