फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Several shortcomings found during school inspection

Meerut News: विद्यालय के निरीक्षण में मिली कई खामियां

Tue, 08 Sep 2026 10:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 10:04 PM IST
विज्ञापन
Several shortcomings found during school inspection
राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में निरीक्षण करते एडीएम संतोष कुमार स्रोत संवाद
- राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय का एसडीएम ने किया निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। कस्बे के राजकीय आश्रम पद्धति (जय प्रकाश नारायण आवासीय विद्यालय) में मंगलवार शाम एसडीएम मवाना संतोष कुमार सिंह व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान कुछ व्यवस्थाओं में सुधार दिखाई दिया, लेकिन कई खामियां भी मिलीं। लापरवाही पर एसडीएम ने नगर पंचायत कर्मचारियों को जल्द-से-जल्द सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
एसडीएम ने छात्रावास, विद्यालय परिसर, साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। छात्रावास के बाहर लगा वाटर कूलर खराब मिला। इस पर एसडीएम ने नाराजगी जताई और अपने सामने ही वाटर कूलर को दुरुस्त कराया। उन्होंने भोजनशाला में लगाए जाने वाले दूसरे वाटर कूलर के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने पूछा कि जिलाधिकारी के निर्देश के बावजूद अब तक भोजनशाला में वाटर कूलर क्यों नहीं लगाया गया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान विद्यालय तक पहुंचने वाला मुख्य मार्ग भी बदहाल मिला। मार्ग की स्थिति में सुधार नहीं होने पर एसडीएम ने नगर पंचायत कर्मचारियों को जल्द मार्ग को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। विद्यालय परिसर की चहारदीवारी भी कई स्थानों पर खराब मिली। एसडीएम ने इसे भी शीघ्र ठीक कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम संतोष कुमार ने कहा कि आवासीय विद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों को किसी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए। सभी मूलभूत सुविधाएं बेहतर स्थिति में रहनी चाहिए। लापरवाही मिलने पर संबंधित कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। प्रधानाचार्य अरविंद कुमार ने बताया कि विद्यालय की कमियों को दूर कराया जा रहा है। जल्द ही सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed