फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Several rounds of firing between drug smugglers

मादक पदार्थ तस्करों के बीच कई राउंड फायरिंग

Wed, 13 Aug 2025 01:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Several rounds of firing between drug smugglers
मेरठ। कबाड़ी बाजार चौपले के पास सोमवार रात मादक पदार्थ तस्करों के बीच कई राउंड फायरिंग हुई। गनीमत रही कि किसी को गोली नहीं लगी। देहली गेट और ब्रह्मपुरी की सीमा पर हुई हुई घटना से दोनों थानों की पुलिस देर रात तक अनभिज्ञता जताती रही। स्थानीय लोगों के अनुसार फायरिंग के बाद भागते हुए आरोपी सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे हैं।
विज्ञापन

स्थानीय नागरिकों के मुताबिक रात करीब एक बजे अचानक कबाड़ी बाजार चौपले के पास दो गिरोह में दोनों तरफ से करीब 7-8 राउंड फायरिंग हुई। किसी ने पुलिस को सूचना नहीं दी। आसपास के लोग मौके से खोखे भी उठा ले गए। आरोपियों के बीच पहले भी वर्चस्व को लेकर झगड़े हो चुके हैं। आरोप है कि पुलिस ने कोई कड़ी कार्रवाई नहीं की। इसके चलते आरोपियों के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि मामले की जांच कर आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जाएंगे। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed