{"_id":"5d217dc68ebc3e6cf60c6fef","slug":"several-people-injured-in-a-road-accident-in-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: तेज रफ्तार कारों में आमने-सामने की भिड़ंत, एक की मौत, महिलाओं और बच्चों सहित नौ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: तेज रफ्तार कारों में आमने-सामने की भिड़ंत, एक की मौत, महिलाओं और बच्चों सहित नौ घायल
Sun, 07 Jul 2019 10:36 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 07 Jul 2019 10:36 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली में गंगनहर पटरी मार्ग पर रविवार सुबह दुधली के पास नील गाय के बच्चे को बचाने के प्रयास में मारुति ब्रेजा और हुंडई इयॉन कार की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि महिलाओं और बच्चों सहित नौ लोग घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
हादसे में दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। आसपास के राहगीरों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को खतौली और मेरठ के अस्पतालों में भर्ती कराया है। कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
मृतक की पहचान संदीप, निवासी गाजियाबाद के रूप में हुई है। वह हुंडई इयॉन कार में सवार था, जबकि शशांक और संजय घायल हो गए। इनके अलावा दूसरी कार मारुति ब्रेजा सवार पलवल निवासी धर्मेंद्र उनकी पत्नी रेनू, बेटा मयंक, देवेंद्र उनकी पत्नी सुनीता, पुत्र कुनाल, पुत्री सुनिधि, रोहन पुत्र अजीत सहित नौ लोग घायल हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन