फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   several injured including cop and two prisoners in bijnor in accident

बिजनौर: अनियंत्रित होकर पलटी पुलिस वैन, दो महिला कैदी समेत दस घायल, करंट लगने से दंपती की मौत

Tue, 23 Jul 2019 12:55 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 23 Jul 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
several injured including cop and two prisoners in bijnor in accident
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

यूपी के बिजनौर में सोमवार को जिला कारागार से कैदियों को लेकर चांदपुर कोर्ट जा रही पुलिस वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पुलिसकर्मियों समेत दस लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। कई की हालत गंभीर बनी हुई है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जिला कारागार से कैदियों को लेकर निकली वैन चांदपुर-बिजनौर मार्ग पर छाछरी मोड़ के नजदीक एक ट्रक को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में वैन में सवार दो महिला कैदी व आठ पुलिसकर्मियों समेत कुल दस लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार घायलों को जिला अस्पताल बिजनौर व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्याऊ चांदपुर भेज दिया गया। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। 

उधर किरतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गाजीपुर में बिजली का करंट लगने के कारण दंपती की मौत हो गई। बताया गया कि क्षेत्र के बरुकी निवासी जयपाल कश्यप और उनकी पत्नी अपने घर में सोमवार सुबह कुछ काम में लगे थे। इसी दौरान दोनों ही करंट की चपेट में आ गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दंपती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दंपती की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed