यूपी: एक साथ ससुराल को विदा हुईं इक्कीस दुल्हन, हर आंख से निकल आए आंसू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉ. भीमराव आंबेडकर के 128वें जन्मोत्सव के मौके पर रविवार को गढ़ रोड स्थित बुद्धा गार्डन में सामूहिक विवाह संस्कार समारोह का आयोजन किया गया। दलित समाज विकास समिति ने सर्वसमाज और बुद्धिजीवियों के सहयोग से 21 निर्धन कन्याओं का विवाह कराया। भगवान गौतमबुद्घ और डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुभारंभ किया गया।
बबिता जैन और उनकी टीम ने कन्याओं को ब्यूटी पार्लर में तैयार कराया। इसके बाद एक साथ 21 दूल्हे बरात लेकर पहुंचे तो माहौल खुशनुमा हो गया। एक मंच पर वरमाला पहनाई गई। समारोह में पहुंचे लोगों ने नव दंपतियों को आशीर्वाद दिया।
समारोह में मुख्य अतिथि एसपी क्राइम डॉ. बीपी अशोक ने समाज में फैली बुराइयों को समाप्त करने और दहेज जैसी बुराइयों को समाप्त करने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि 44वीं वाहिनी के डिप्टी कमांडेंट देवेंद्र भूषण ने इस प्रकार के कार्यक्रमों को बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि बताया।
विशिष्ट अतिथि विनोद कुमार ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम साल में दो बार किए जाएं, ताकि समाज की भलाई हो। समिति के अध्यक्ष रामरत्न सिंह ने बाबा साहब को सर्व समाज का हितैषी बताया। सचिव धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि समिति दहेज प्रथा जैसी बुराइयों को खत्म करने के लिए ऐसे आयोजन करती रहेगी।