फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Seven year old girl was brutally called on the pretext of giving her a burger, accused arrested

Meerut: बर्गर देने के बहाने बुलाकर सात वर्षीय बच्ची से दरिंदगी, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 30 Nov 2023 02:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 30 Nov 2023 02:25 AM IST
सार

मेरठ के लोहियानगर में एक युवक ने सात साल की बच्ची से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। बताया गया कि आरोपी ने बर्गर दिलाने के बहाने बच्ची को बुलाया और उसके साथ दरिंदगी की। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
Seven year old girl was brutally called on the pretext of giving her a burger, accused arrested
आरोपी युवक - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मेरठ के लोहियानगर क्षेत्र में बुधवार शाम को पड़ोसी ने सात वर्षीय बच्ची को बर्गर देने के बहाने बुलाया और उसके साथ दरिंदगी की। जब मासूम घर पहुंची उसके कपड़ों पर खून लगा देखकर परिजन दंग रह गए। वे मासूम को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा। पिता की तहरीर पर आरोपी 26 वर्षीय राजू के खिलाफ दुष्कर्म व पाॅक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। इसके बाद आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन


लोहियानगर थाना प्रभारी कृष्णपाल सिंह ने बताया कि बुधवार शाम बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। पड़ोसी राजू ने बर्गर देने के बहाने उसे घर पर बुलाया। यहा आने के बाद दरिंदगी की। घटना के बाद आसपास के लोग भी पहुंच गए। उन्होंने घटना पर गहरा रोष जताया।
विज्ञापन


उधर, सीओ कोतवाली अमित कुमार राय का कहना है कि केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्ची का उपचार चल रहा है। बृहस्पतिवार को उसके कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएगें।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, मनोचिकित्सक डॉ. रवि राणा का कहना है कि यदि मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं है तो ही ऐसे कृत्य के विचार आते हैं। मौजूदा दौर में मोबाइल पर पोर्न मूवी सहित अन्य उत्तेजक सामग्री देखने के कारण भी ऐसे मामले बढ़ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed